Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Chinnaswamy Stadium Stampede Action: भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सख्त कार्रवाई…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Chinnaswamy Stadium Stampede Action: भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सख्त कार्रवाई…

Hema Gupta July 1, 2025

Chinnaswamy Stadium Stampede Action: बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बिजली सप्लाई सोमवार को काट दी गई। यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन और हाल ही में स्टेडियम के बाहर RCB की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद की गई है।

Read More: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…

4 जून को हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग घायल हुए थे।

RCB की जीत की विक्ट्री परेड में मची थी अफरातफरी…

4 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। परेड के दौरान हजारों की भीड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गई थी।

1. कुछ लोग दीवार फांदकर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

2. एंट्री गेट पर भी अत्यधिक भीड़ जमा थी।

3. सड़क पर भी लाखों की संख्या में फैंस उमड़ पड़े थे।

4. इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ।

BESCOM को फायर डिपार्टमेंट से मिला नोटिस…

बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) को 10 जून को कर्नाटक फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के महानिदेशक की ओर से एक पत्र मिला था।

पत्र में यह साफ कहा गया था कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को पहले कई बार स्टेडियम में जरूरी फायर सेफ्टी उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने इन निर्देशों की अनदेखी की।

KSCA ने मांगा था समय, लेकिन नहीं किए सुधार…

KSCA ने सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन तय समयसीमा के बाद भी स्टेडियम में कोई बड़ा सुधार नहीं किया गया।

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार,

“IPL के मैचों के दौरान भी फायर सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया था। स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी के बावजूद कोई ठोस इंतजाम नहीं थे।”

फायर विभाग ने उठाए गंभीर सवाल…

फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि जिस दिन भगदड़ हुई, उस दिन भी स्टेडियम में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपकरण या प्लान मौजूद नहीं था।

RCB की जीत का जश्न अनियंत्रित भीड़ प्रबंधन और फायर सेफ्टी उपायों की विफलता की वजह से एक त्रासदी में बदल गया।

BESCOM ने बिजली काटकर दी चेतावनी…

BESCOM (Bangalore Electricity Supply Company Limited) ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते स्टेडियम की बिजली सप्लाई बंद कर दी है। यह निर्णय जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया। यह कदम उन सभी संस्थाओं के लिए चेतावनी भी है जो नियमों का उल्लघंन करते हैं।

क्या अब स्टेडियम में होंगे मैच?

फिलहाल बिजली काटे जाने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आगामी मैच आयोजित हो पाएंगे या नहीं।
जब तक सभी सुरक्षा मानकों को लागू नहीं किया जाता, तब तक स्टेडियम को संचालन की अनुमति नहीं मिल सकती।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से आपकी जेब पर पड़ेगा असर: रेल किराया बढ़ा, LPG सिलेंडर सस्ता
Next: Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.