Chinese restaurant fire: खबर चीन के लिओनिंग प्रांत से है जहां लिओयांग शहर में मंगलवार दोपहर एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई… जबकि तीन अन्य लोग घायल बताया जा रहा हैं। यह हादसा दोपहर करीब 12:25 बजे हुआ जब रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार
read more: Guna News: बेटे की ख्वाहिश ने छीन ली मम्मी की जान, एक हादसा और सरोजबाई का आखिरी सफर
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के कुछ समय बाद ही मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गया, और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

घटना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की खिड़कियों से आग की तेज लपटें और धुआं बाहर निकल रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चीनी राष्ट्रपति ने घटना पर जताया दुख
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और स्थानीय प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है।
9 अप्रैल को भी हुई थी ऐसी घटना
यह इस महीने की दूसरी बड़ी आग की घटना है। इससे पहले 9 अप्रैल को हेबेई प्रांत के लोंघुआ काउंटी में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की जान चली गई थी।
अग्नि सुरक्षा पर उठे सवाल?
Chinese restaurant fire: इस हादसे ने एक बार फिर चीन में अग्नि सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और रेस्टोरेंट के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
read more: देवास जिले के सतवास के जंगल में फिर धधकी आग,हरियाली के दावों की खुली पोल
