Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • China Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मारी बाजी, प्री-क्वार्टर में सिंधु की जगह पक्की!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

China Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मारी बाजी, प्री-क्वार्टर में सिंधु की जगह पक्की!

Hema Gupta July 23, 2025

China Open 2025: चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 चीन के चांगझोउ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के टॉप खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। सात्विक – चिराग की डबल्स जोड़ी, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने अपने – अपने मुकाबले जीतकर प्री- क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई, वहीं कुछ खिलाड़ियों को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

Read More: ENG vs IND Women ODI: भारत ने वनडे के अंतिम मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया, 2-1 से सीरीज अपने नाम की!

सात्विक-चिराग की जोड़ी का धमाकेदार प्रदर्शन…

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स में जापान की हिरोकी ओकामुरा और केन्या मित्सुहाशी की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-13, 21-9 से हराया। यह मुकाबला मात्र 31 मिनट चला, जिसमें भारतीय जोड़ी पूरी तरह हावी रही।

सिंधु ने प्री – क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह…

चाइना ओपन 2025 में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने जापान की टोमोका मियाजाकी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-15, 8-21, 21-17 से हराया।

सिंधु ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में लय खोते हुए 8-21 से हार गईं। निर्णायक तीसरे गेम में उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए मैच जीत लिया। इस जीत के साथ सिंधु ने जापान ओपन में पहले दौर में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए अपने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

एचएस प्रणय की जबरदस्त वापसी…

पुरुष सिंगल्स में भारत के एचएस प्रणय ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए जापान के कोकी वतनबे को रोमांचक मुकाबले में 8-21, 21-16, 23-21 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला गेम आसानी से गंवाने के बाद प्रणय ने दूसरे गेम में मजबूत वापसी की। तीसरे और निर्णायक गेम में वह एक समय 1-7 और 15-20 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्कोर को 20-20 तक पहुंचाकर अंत में 23-21 से मुकाबला अपने नाम किया। अगले दौर में प्रणय का मुकाबला चीनी ताइपे के टीएन चेन से होगा।

लक्ष्य सेन पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर…

लक्ष्य सेन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, पहले गेम में लक्ष्य ने 21-14 से ली शिफेंग को हराया लेकिन फिर बाकी दो मैचों में हार मिली। दूसरे गेम में उन्हें ली शिफेंग के हाथो 22-24 और तीसरे में 11- 21 से हार का सामना करना पड़ा और वो पहले राउंड से बाहर हो गए।

अनुपमा को कड़ी टक्कर के बावजूद मिली हार…

महिला सिंगल्स में भारत की अनुपमा उपाध्याय को चीन की लिन ह्सियांग-ति से 23-21, 11-21, 10-21 से हार मिली। पहले गेम में अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीता, लेकिन बाद के 2 गेमों में उनकी लय बिगड़ गई और मैच हार गईं।

मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ियों की हार…

भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों को टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार झेलनी पड़ी।

1. रोहन कपूर – रुत्विका गद्दे

2. अशिथ सूर्य – अमृता प्रमुथेश

दोनों जोड़ियां पहले ही राउंड में प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!
Next: Ahaan Pandey Sayara Debut: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ हिट, लोगों के साथ चंकी पांडे ने भी कपूर-खान्स की ली चुटकी!

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.