
चमगादड़ समेत कई पशु-पक्षियों से फैल सकता है
HKU5-CoV-2 : चीन के वैज्ञानिकों ने एक नया कोरोना जैसे वायरस की पहचान की है, जिसका नाम HKU5-CoV-2 रखा गया है। यह वायरस कोविड-19 के लिए जिम्मेदार SARS-CoV-2 वायरस की तरह ही इंसान में संक्रमित होने की क्षमता रखता है और यह जानवरों, खासकर चमगादड़ों से इंसानों तक फैल सकता है।
HKU5-CoV-2 : वायरस के अध्ययन में क्या पाया गया?
इस वायरस का अध्ययन शी झेंगली की अगुआई में किया गया, जो वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की वैज्ञानिक हैं। इसमें गुआंगजौ लेबोरेट्री, गुआंगजो साइंस एकेडमी, वुहान यूनिवर्सिटी और वुहान इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने मिलकर रिसर्च की। इस अध्ययन के निष्कर्ष 18 फरवरी को पीयर-रिव्यूड जर्नल सेल में प्रकाशित हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, HKU5-CoV-2 वायरस कोविड-19 की तरह ही मानव कोशिकाओं को संक्रमित करता है और यह न केवल चमगादड़ों, बल्कि अन्य जानवरों और इंसानों को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इस वायरस में इंसान से जुड़ने की क्षमता कोविड-19 से थोड़ी कम है।
चीन में नया वायरस और उसके संभावित खतरे
वैज्ञानिकों का मानना है कि HKU5-CoV-2 वायरस से इंसानों को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस वायरस की निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
भारत में भी वायरस का असर
HMPV वायरस के रूप में एक और नया संक्रमण चीन में फैलने के बाद,
इसका असर भारत में भी देखने को मिला था।
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण कोविड-19 जैसे थे,
जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार और नाक बंद होना शामिल थे।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
इसके अलावा…
इन्फ्लुएंजा ए और माइकोप्लाज्मा निमोनिया के भी कई मामले सामने आए थे।
भारतीय सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए…
और विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी।
इसके अलावा, गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए थे।
कोविड-19 का इतिहास और वर्तमान
चीन से 2019 में COVID-19 का पहला मामला सामने आया था,
जब इसे एक रहस्यमयी निमोनिया समझा गया था।
यह वायरस SARS-CoV-2 से फैल रहा था और जल्द ही यह पूरे विश्व में फैल गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे 30 जनवरी 2020 को पेंडेमिक घोषित किया था।
COVID-19 के कारण पूरी दुनिया में 70 करोड़ से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई और 70 लाख से अधिक मौतें हुईं।