China Arunachal name change: चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का नाम बदल दिया। इसको लेकर ने भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस तरह की कोशिश को भ्रामक और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया गया है। भारत की तरफ से कहा गया है कि चीन की तरफ से लिया गया यह कदम गलत और बिना आधार का है।

अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा
अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा। चीन के किसी तरह के नाम बदलने और या झूठे दावे करने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।
China Arunachal name change: चीन के झूठे दावे
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन के नाम बदले जाने के सवाल पर कहा, “भारत, चीन द्वारा भारत की जमीन के हिस्से वाले स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के किसी भी शरारती प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। चीन द्वारा झूठे दावे पेश करने और निराधार बातें गढ़ने के ऐसी कोशिशें इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
Our response to media queries regarding China giving fictitious names to places ⬇️
🔗 https://t.co/j6WPzitrh2 pic.twitter.com/NDK1ZACyUZ
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 12, 2026
भारत-चीन का रिश्ता
जायसवाल ने चेतावनी दी कि बीजिंग की ऐसी एकतरफा कार्रवाइयां कूटनीतिक चैनलों में हुई प्रगति को बाधित कर सकती हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘चीनी पक्ष की ये कार्रवाइयां भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के चल रहे प्रयासों को कमजोर करती हैं। चीन को ऐसे कामों से बचना चाहिए जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और बेहतर समझ बनाने के प्रयासों को नुकसान पहुंचाते हैं।’
