Children Care Tips in Summer: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है, ऐसे में हर कोई गर्मी से परेशान रहते हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई गर्मी से परेशान रहता है। लेकिन गर्मियों में आपको अपने बच्चों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे की स्कीन काफी कोमल होती हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि खुद को गर्मियों में कैसे बचाना है, तो ऐसे में पैरेंट्स की जिम्मेदारी होती है। बच्चों को लू ,डिहाइड्रेट इन सबसे बचाना।
बच्चों की त्वचा की देखभाल
बच्चे की त्वचा को हर 2-3 घंटे में हल्के मॉइश्चराइजर से मसाज करें, ताकि त्वचा सूखी न रहे। अगर बच्चा बाहर जाता है, तो 6 महीने से ऊपर के बच्चों के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह उनकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाएगा।
गर्मियों में बच्चे को मुलायम और हल्के कपड़े पहनाने चाहिए, जिससे उनकी त्वचा सांस ले सके और उन्हें गर्मी न लगे।
धूप में बच्चों को ले जाने से बचें
गर्मियों में बच्चों को सूर्य की धूप से बचाना जरुरी है क्योंकि तेज़ धूप से त्वचा जल सकती है, और इससे शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों की त्वचा वयस्कों की तुलना में अधिक सेंसटिव होती है, इसलिए उन्हें बाहर खेलने से पहले सही कपड़े पहनाने चाहिए, जिससे उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

बच्चों को धूप से बचाने के लिए हैट और धूप से सुरक्षा देने वाले चश्मे पहनाना भी बहुत जरूरी है, जब संभव हो, बच्चों को छांव में रखने की कोशिश करें। खुले स्थानों पर ज्यादा देर तक रहने से बचाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
गर्मियों में बच्चों को डाइपर पहनाने के दौरान कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मियों में बच्चों को पसीना ज्यादा आता है, जिससे डाइपर में नमी बनी रहती है। नमी से रैशेज और इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए, डाइपर को नियमित रूप से बदलते रहें, जब भी संभव हो, बच्चे को डाइपर से कुछ समय के लिए मुक्त रखें। इसे हवा लगने से त्वचा सूखने में मदद मिलती है और रैशेज की समस्या कम होती है।
हाइड्रेशन का रखें ध्यान
गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो कि थकान, चक्कर आना, और सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बनता है। बच्चों को पानी पीने की आदत डालना आवश्यक है। बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पिलाएं। अगर बच्चे पानी नहीं पीना चाहते, तो नारियल पानी, फलों के जूस या छाछ जैसे तरल पदार्थों का भी उपयोग कर सकते हैं।

पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा, संतरा, और मुरब्बा बच्चों को खिलाएं, ये उन्हें हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
