Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला हॉस्टल में 48 बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश
  • मध्य प्रदेश

मंडला हॉस्टल में 48 बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश

Narendra Singh March 29, 2025
स्कूल में प्रार्थना
स्कूल में प्रार्थना

Child Commission Caught Conversion : बाल आयोग ने धार्मिक किताबें की जब्त

Child Commission Caught Conversion : मंडला के एक स्कूल में 48 बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही है। इसका खुलासा तब हुआ, जब मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य स्कूल की जांच करने पहुंचे। यहां बच्चों के धर्मांतरण की कोशिशें की जा रही थीं।

48 बच्चों के धर्मांतरण की कोशिश

मामला बिछिया जनपद के साइन फॉर इंडिया स्कूल का है। जांच में सामने आया कि यहां मंडला, ओडिशा और अनूपपुर के 48 बच्चे रह रहे हैं। इनमें 15 लड़कियां और 33 लड़के शामिल हैं। स्कूल से बड़ी मात्रा में धार्मिक किताबें जब्त की गई हैं। पेरेंट्स की अनुमति के बिना बच्चों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था।आयोग को जानकारी मिली थी कि ओडिशा का ज्योति राज बिना अनुमति स्कूल और छात्रावास चला रहा है। टीम ने जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर नहीं, पास्टर और सिस्टर बनना चाहते हैं।

बाल आयोग ने धार्मिक किताबें की जब्त

सभी बच्चों का धर्म क्रिश्चियन बताया बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा ने बताया कि यहां स्कूल आवासीय स्कूल के रूप में संचालित हो रहा था। हॉस्टल में रह रहे 48 बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। यहां स्कूल के दस्तावेज में बच्चे का धर्म हिन्दू और जाति गोंड लिखी मिली। वहीं हॉस्टल के रिकॉर्ड में ईसाई बताया गया है। सभी बच्चों के धर्म को क्रिश्चियन बताया गया है। यहां बच्चियों के बाथरूम में कैमरे लगे हुए मिले जो आपत्तिजनक है।

डीपीसी बोले-बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था

डीपीसी बोले-बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था मंडला में डीपीसी केके उपाध्याय ने बताया कि संज्ञान में आया था कि स्कूल में धर्मातरंण की गतिविधियां चल रही है। गुरुवार रात 8 बजे हम जब वहां पहुंचे तो देखा 15 लड़कियां और 33 लड़के प्रार्थना कक्ष की ओर बाइबिल लेकर जा रहे थे। जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह प्रार्थना कक्ष में प्रार्थना करने जा रहे हैं।

रोज होती है प्रार्थना(Child Commission Caught Conversion)

बच्चों ने बताया रोजाना शाम 6.30 से यहां ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पहले हम दूसरा धर्म मानते थे। लेकिन यहां आने के बाद हम ईसाई धर्म मानने लगे हैं। हम सब के भगवान एक है। यहां बच्चों के ब्रेनवॉश की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More:- Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना में इन गलतियो से बचें, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: गुड़ी-पड़वा पर उज्जैन में 1000 ड्रोन शो
Next: CM Rekha Gupta news : CM रेखा ने कर दी बड़ी गलती!

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.