Chief Minister Vishnudev Sai: दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में अफीम की खेती का मामला चर्चा में है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद से ही हर प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच की जारी है। और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

14 लाख 30 हजार पौधों को जब्त किया
जानकारी के अनुसार.. पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में फैली अफीम की खेती से 14 लाख 30 हजार पौधों को जब्त किया है, जिनकी अनुमानित कीमत 7.88 करोड़ रुपए है।मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, 58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर और अचला राम जाट (28) को गिरफ्तार किया गया है।
Chief Minister Vishnudev Sai: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। और रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।
जांच पूरी निष्पक्ष और पारदर्शी होगी
Chief Minister Vishnudev Sai: इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एफआईआर में मुख्य आरोपी का नाम पीछे रखा गया, जिससे लीपापोती का आरोप लगता है।मामले की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
