Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस को पूरे देश में याद किया गया. सभी प्रदेश के सीएम ने इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की..इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की.

ग्राम-स्वराज के अधिकारों के लिए समर्पित था
‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। बापू का जीवन ग़रीब, श्रमिक और ग्राम-स्वराज के अधिकारों के लिए समर्पित था.
MGNREGA उन्हीं विचारों से जन्मा एक अधिकार-आधारित क़ानून था, जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मान और सुरक्षा दी.
आज भाजपा सरकार द्वारा MGNREGA को कमज़ोर कर, उसे किसी नए नाम और ढांचे में बदलने की कोशिश गांधी जी के विचारों के विपरीत है.
नाम बदलने से न नीयत बदलती है, न ही ग़रीबों के अधिकार सुरक्षित होते हैं. गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों-रोज़गार का अधिकार, पंचायतों की शक्ति और सामाजिक न्याय की रक्षा है’
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu: बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.
15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई
नाथूराम गोडसे, जो हिंदू महासभा का सदस्य था, ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई।
