Chief Minister Nayab Singh Saini on Republic Day: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया और परेड की सलामी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

Chief Minister Nayab Singh Saini on Republic Day: विविधता में एकता की याद दिलाता है
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया. सीएम ने कहा कि.. गणतंत्र दिवस विविधता में एकता की याद दिलाता है. बता दें की उन्होंने कहा कि.. आज देश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर तेज गति से आगे बढ़ रहा है. और साथ ही मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने हमें आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर किया जा रहा है.
Also Read-56 साल के हो गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी..बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Chief Minister Nayab Singh Saini on Republic Day: राष्ट्र प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान
आज की तारिख में हरियाणा 3 लाख 53 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है. और विश्व की 500 फॉर्च्यून कंपनियों के 250 से अधिक कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित हैं.
Also Read-हरियाणा का बजट जनभागीदारी से बनेगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान
बता दें की हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है. साथ ही उन्होंने गणतंत्र दिवस पर हरियाणावासियों से राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया..
