Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • MP CM Awarded D.Litt Degree : सीएम मोहन यादव को डी.लिट. उपाधि
  • देश-विदेश

MP CM Awarded D.Litt Degree : सीएम मोहन यादव को डी.लिट. उपाधि

Narendra Singh March 30, 2025
सीएम को डी लिट
सीएम को डी लिट

MP CM Awarded D.Litt Degree : राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक

MP CM Awarded D.Litt Degree : विक्रम विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल को मानद डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

सीएम मोहन यादव को डी.लिट. उपाधि

समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, राज्यसभा सांसद संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और श्री रामचंद्र मिशन, हार्टफुलनेस, हैदराबाद के पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल उपस्थित रहे।

शोभायात्रा से समारोह की शुरुआत

समारोह की शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा से हुई, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने वाग्देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यपरिषद सदस्यों और संकाय अध्यक्षों के साथ समूह चित्र लिया गया।

विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक

समारोह में 2024 के पीएच.डी. और डी.लिट. उपाधि धारकों को सम्मानित किया गया। स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। इस वर्ष 163 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में पंजीयन कराया, जिसमें 64 पीएच.डी., 2 डी.लिट., 69 स्नातकोत्तर और 28 स्नातक उपाधि प्राप्तकर्ता शामिल थे।

प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और शोधार्थी शामिल

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया। समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यपरिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह, संजय वर्मा, रूपचंद पमनानी, कुसुमलता निगवाल, मंजूषा मिमरोट, वरुण गुप्ता, डॉ. हर्षा क्षीरसागर, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अचला शर्मा और डॉ. गीता नायक सहित विभिन्न संकायाध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र चावरे ने किया।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More:- Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना में इन गलतियो से बचें, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chaitra Navratri: नौदिन, नौदेवी, नौकहानियां…
Next: Dark Circle Treatment: डार्क सर्कल से पड़ती है ब्यूटी में खलल, जानिए कैसे पाए छुटकारा..

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.