Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Chief Minister Mohan Yadav: जल संरक्षण में सबसे आगे हमारी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

Chief Minister Mohan Yadav: जल संरक्षण में सबसे आगे हमारी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादव

divya mistry May 11, 2025

Chief Minister Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” और हमारी सरकार ने इस दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने भी अपने समय में जल संरचनाओं जैसे कुएं और बावड़ियों का निर्माण कराया था। इंदौर में स्थित एक ऐतिहासिक बावड़ी, जिसे देवी अहिल्या ने बनवाया था, उसका जीर्णोद्धार राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

Chief Minister Mohan Yadav
Chief Minister Mohan Yadav

तीन माह का “जल गंगा संरक्षण अभियान” शुरू

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने महाशिवरात्रि से तीन माह का “जल गंगा संरक्षण अभियान” शुरू किया, जिसमें जनसहभागिता भी बड़े स्तर पर देखने को मिली। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जल संरक्षण के क्षेत्र में सर्वाधिक काम हुआ है।

Chief Minister Mohan Yadav: “नदी जोड़ो अभियान” की भी चर्चा की

मुख्यमंत्री यादव ने देश के पहले “नदी जोड़ो अभियान” की भी चर्चा की, जिसके अंतर्गत केन-बेतवा, कालीसिंध-पार्वती परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने मिलकर तापी बेसिन मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट की दिशा में भी कदम बढ़ाया है, जिससे दोनों राज्यों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हुए

Chief Minister Mohan Yadav: उन्होंने इस बात पर भी संतोष जताया कि जल संरक्षण से जुड़े दो अहम कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हुए, जिससे सरकार को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह इंदौर में देवी अहिल्या द्वारा निर्मित बावड़ी को देखने जा रहे हैं, जहां स्थानीय लोग भी जल संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP: दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह को शोकॉज नोटिस
Next: Madhya Pradesh Weather : एमपी में 5 सिस्टम एक्टिव होने से आंधी-बारीश

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.