Chief Minister Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कोडरमा में आयोजित एक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में झारखंड की अनदेखी की है.

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि के साथ
सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद उन्होंने झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिवंगत नेता शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
शालिनी गुप्ता ने थामा झामुमो का दामन
कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया.
Chief Minister Hemant Soren: झारखंड के संघर्ष का किया जिक्र
सीएम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा. “जेल भरे पड़े थे, तब जाकर यह राज्य मिला,” उन्होंने कहा. उन्होंने जोड़ा कि खनिज संपदाओं से भरपूर होने के बावजूद झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है, जो दुखद है.
पलायन और मजदूरों पर भावुक बयान
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 लॉकडाउन के समय का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में झारखंड सरकार ने मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया. उन्होंने कहा कि देश को ऑक्सीजन की आपूर्ति भी झारखंड से हुई.
Chief Minister Hemant Soren: नौकरी और शिक्षा पर सरकार का दावा
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार लगातार स्कूल खोल रही है और शिक्षकों की बहाली कर रही है। “दूसरी पारी में एक साल के भीतर 26 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई,. उन्होंने जेपीएससी परीक्षा को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा.
