Chief Minister Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक “विजन 2047 – रीइमैजिनिंग फॉरेस्ट रिसोर्सेस फॉर ए क्लाइमेट रेसिलिएंट फ्यूचर” का विमोचन किया।

पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ भविष्य का निर्माण सुनिश्चित करना
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: “विजन 2047” राज्य में जैव विविधता संरक्षण व सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीतिक रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ भविष्य का निर्माण सुनिश्चित करना है।
वन प्रबंधन के लिए एक दूरदर्शी ढांचा है
विजन 2047″ भारत में जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन के लिए एक दूरदर्शी ढांचा है, जो 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य के अनुरूप पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं, जलवायु अनुकूलन और वनीकरण को बढ़ावा देता है। यह रणनीति स्थानीय समुदायों (स्वदेशी लोगों) की भूमिका को मजबूत करने, आजीविका सुधारने और टिकाऊ वन प्रबंधन के माध्यम से जैव विविधता की रक्षा करने पर केंद्रित है।
read more: आज मुख्य सचिव कार्यालय जुटाएगा अधिकारी,कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी
