सीएम धामी ने कहा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आउट ऑफ टर्न प्रदान कर नियुक्ति की जा रही है। उत्तराखंड में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।

देहरादून की टीम जीती
ननूरखेड़ा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के राज्य स्तरीय मुकाबले में देहरादून की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
‘सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण’
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस साल प्रतियोगिता को नए प्रारूप में आयोजित किया गया, जो न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर होते हुए प्रदेश स्तर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि इस पहल से उत्तराखंड को नए चैंपियन मिले हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा।
CM Dhami Championship Trophy: खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। मंदिर समिति ने CM का स्वागत किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा मीता सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
