Chief Minister Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। वे प्राकृतिक तरीके से उपचार कराने के लिए बेंगलुरु के एक निजी नेचर केयर सेंटर में कुछ समय तक ठहरेंगे।

READ MORE: जालंधर में आज सीएम भगवंत मान:PAP के पासिंग आउट परेड में हुए शामिल
अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी
बता दें कि हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जब वे संगरूर पहुंचे थे,उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया
डिस्चार्ज होने के पश्चात मुख्यमंत्री मान ने मोगा में एक रैली को भी संबोधित किया,लेकिन कुछ समय बाद फिर से अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें दोबारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मान कुछ दिन बेंगलुरु में रहकर नेचर केयर थेरेपी लेंगे, ताकि पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
