Chief Minister Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने आबकारी नीति मामले में AAP नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत द्वारा बरी किए जाने का स्वागत किया गया, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “सत्य की हमेशा जीत होती है।”

सीएम मान ने कहा कि अदालत के आदेश से पता चलता है कि केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
पूरी तरह से निराधार साबित हुआ
बता दें की दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में बरी कर दिया, और सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि उसका मामला न्यायिक जांच में पूरी तरह से विफल रहा और पूरी तरह से निराधार साबित हुआ।
Chief Minister Bhagwant Mann: इस मामले में 21 अन्य लोगों को भी बरी किया
सोशल मिडिया प्लेट फॉर्म X पर एक पोस्ट में सीएम मान ने कहा, “सत्य की हमेशा जीत होती है। समय के साथ, अन्य सभी मामलों में भी सच्चाई सामने आ जाएगी।”
बाद में एक वीडियो संदेश में, मान ने कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य लोगों को बरी किए जाने से पार्टी के इस लगातार रुख की पुष्टि हुई है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां ”राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई हैं।”
