Chhindwara News: छिंदवाड़ा की न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में एक 14 वर्षीय छात्र ने घर की छत से सीधे कुएं में छलांग लगा दी।घटना के बाद से ही प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी थी।लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला था कुएं में पानी की आवक तेज होने से टीम को काफी परेशानी हुई।जिसके24 घंटे बाद छात्र का शव कुएं में मिला। उसे क्रेन की मदद से ऊपर लाया गया।
बताया जा रहा है, कि सार्थक को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी आवेश में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया
कुंए में छंलाग लगाई
पहली बार आवाज देने पर जब सार्थक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उसकी मां ने दोबारा आवाज लगाई। तभी अचानक सार्थक ने घर के ठीक बगल में बने कुएं की ओर दौड़ते हुए अपनी मां के सामने ही कुएं में छलांग लगा दी। यह देखकर उसकी मां घबराकर तुरंत परिजनों को बुलाने दौड़ीं। जानकारी मिलते ही घर वाले और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए रेस्क्यू शुरू करवाया।
read more:Chinese manjha kills 16-year-old student: चाइनीज मांझे ने ली 16 साल के छात्र की जान..
Chhindwara News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
एसडीआरएफ और पुलिस लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी रही बता दे,कि भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है और उसके साथ काफी मात्रा में कचरा जमा है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य बेहद कठिन हो गया है। स्थिति को देखते हुए सुबह से ही लगातार कुएं का पानी निकालकर शव की तलाश में जुटी हुई है।
24 घंटे बाद बच्चे का मिला शव
काफी मशक्त के बाद बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गाया
