Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP: छिंदवाड़ा में बच्चों की जान ले रही ‘रहस्यमयी बीमारी’, 2 महीने में 6 बच्चों की मौत
  • मध्य प्रदेश

MP: छिंदवाड़ा में बच्चों की जान ले रही ‘रहस्यमयी बीमारी’, 2 महीने में 6 बच्चों की मौत

Narendra Singh September 30, 2025

कारण जानने में जुटी भोपाल और दिल्ली टीम

chhindwara mysterious illness: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के गांवों में हाल के हफ्तों में बच्चों में गंभीर बीमारियों के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है. जिले में रहस्यमयी बीमारी से दो महीने में 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। किडनी फेलियर को मौत का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने Coldrif और Nextro-DS सिरप पर रोक लगाई है। ICMR और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच में जुटीं हैं।

chhindwara mysterious illness: 2 महीने में गई 6 बच्चों की जान

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक रहस्यमयी बीमारी ने कहर बरपा दिया है। अगस्त 2025 से अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें किडनी फेलियर को प्रमुख कारण माना जा रहा है। ये सभी मामले जिले के परासिया ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से सामने आए हैं। बच्चों में पहले बुखार और फिर पेशाब रुकने जैसे लक्षण देखे गए।

प्रशासन अलर्ट मोड पर, एयर एंबुलेंस तक की तैयारी

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, और जरूरत पड़ने पर मरीजों को एयर एंबुलेंस से बड़े अस्पताल भेजा जाए। पांच अन्य बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी भी दी गई है।

बीमारी का पता लगाने में जुटी ICMR और स्वास्थ्य विभाग

इस रहस्यमयी बीमारी की जांच के लिए ICMR (Indian Council of Medical Research) और भोपाल स्वास्थ्य विभाग की टीम परासिया इलाके में डेरा डाले हुए हैं। टीम द्वारा पानी, चूहों, मच्छरों और अन्य स्रोतों से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए पुणे की लैब भेजा गया है। फिलहाल बीमारी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

chhindwara mysterious illness: माता-पिता के लिए प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि:

  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न दें।
  • बच्चों को झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं।
  • यदि बच्चा 6 घंटे में पेशाब न करे या बुखार दो दिन से ज्यादा बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • उल्टी या सुस्ती जैसे लक्षण दिखें तो देरी न करें।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gwalior: मुझे भोला गुर्जर कहते हैं और फिर पिस्टल निकालकर कर दी फायरिंग, स्कूटी नहीं हटाने का था विवाद
Next: Jagdalpur: गरबा में मुस्लिम युवक से लगवाया तिलक और जयकारा, देवी प्रतिमा के आगे प्रसाद खिलाकर करवाया प्रणाम

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.