Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा
  • छत्तीसगढ़

विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा

Narendra Singh December 12, 2025

विधानसभा शीतकालीन सत्र: छत्तीसगढ़ में इस बार के शीतकालीन सत्र को लेकर हलचल पहले से ही तेज है। वजह भी खास है-नया विधानसभा भवन, नई तारीख और पहले ही दिन भविष्य को लेकर गंभीर मंथन। अटल नगर (नवा रायपुर) में 14 दिसंबर से शुरू होने वाला यह सत्र कई मायनों में यादगार माना जा रहा है।

विधानसभा शीतकालीन सत्र: पहले दिन भविष्य की तस्वीर: विजन 2047

अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सत्र की शुरुआत एक ऐसी चर्चा से होगी जो राजनीति से पूरी तरह अलग है।‘विजन 2047’ पर होने वाला विमर्श राज्य की आने वाली पीढ़ियों के सपनों, विकास योजनाओं और लंबे लक्ष्यों को लेकर होगा।डॉ. रमन के मुताबिक, यह विषय ऐसा है जिस पर सभी दलों की सहमति और सहभागिता जरूरी है और उम्मीद भी यही है कि चर्चा सार्थक रहेगी।

Read More-CG Political News: CM विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक ली

विधानसभा शीतकालीन सत्र: विधानसभा के 25 साल का सफरनाम

इस बार सत्र रविवार को बुलाने का एक दिलचस्प कारण है।ठीक 25 साल पहले—14 दिसंबर 2000-को छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक हुई थी।अब तक 76 सत्र, 773 बैठकें और 3456 घंटे से ज्यादा की कार्रवाई… इन आंकड़ों में दो दशक का पूरा लोकतांत्रिक सफर छिपा है।

Read More-छत्तीसगढ़ के 6 यूनिवर्सिटी के साथ MoU, देश में पहली बार शुरू होगा ‘रक्षक पाठ्यक्रम’

दूसरे दिन बजट

सत्र के दूसरे दिन सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।इस पर 16 दिसंबर को चर्चा तय है।इसके अलावा दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक भी लाने की तैयारी की गई है, जो कारोबारी ढांचे में कुछ नई व्यवस्थाएं जोड़ सकता है।

नए विधानसभा भवन में दिखेगा पूरा छत्तीसगढ़

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि नए भवन की दीवारें सिर्फ सजावटी नहीं होंगी—उन पर छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू होगी।गलियारों में बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़… यानी पूरे प्रदेश की कला और संस्कृति की झलक दिखाई देगी।इस काम के लिए संस्कृति विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है और नए लोकसभा भवन की सजावट को भी देखा जा रहा है।

पेपरलेस की ओर बड़ा कदम

इस सत्र में विधानसभा का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन प्रक्रिया में काम करेगा। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 96% से दा प्रश्न डिजिटल माध्यम से प्राप्त हुए हैं।चिप्स की मदद से विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की तैयारी जारी है.यह बदलाव आने वाले वर्षों में कार्यप्रणाली को काफी आसान कर सकता है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 2nd Match: आखिर तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल को क्यो भेजा? जानिए वजह…
Next: bhopal metro launch date: काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो – जानें पूरी अपडेट

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.