Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur : तंत्र-मंत्र के लिए हिरण का शिकार…
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur : तंत्र-मंत्र के लिए हिरण का शिकार…

Narendra Singh May 29, 2025

Chhattisgarh Wildlife Crime : तांत्रिक ने लक्ष्मी-पूजा करने खाल-सींग का किया सौदा

Chhattisgarh Wildlife Crime : छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास और तंत्र क्रिया के नाम पर वन्य प्राणियों के शिकार और उनके अंगों की तस्करी का खौफनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शिकंज में तीन तस्कर

रायपुर वन विभाग की रेंज स्तरीय फ्लाइंग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण की खाल और सींग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक कथित तांत्रिक भी शामिल है, जो पूजा-पाठ और शक्तिपीठों में इन अवशेषों का उपयोग कर रहा था।

कैसे हुई कार्रवाई?

वन विभाग को 27 मई को दोपहर 3 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन में वन्य प्राणी के अवशेष लेकर कुछ तस्कर रायपुर में डील करने जा रहे हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लाइंग टीम प्रभारी दीपक तिवारी ने विधानसभा-बलौदाबाजार रोड पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।

क्या-क्या बरामद हुआ?

पकड़े गए आरोपियों के पास से एक हिरण की खाल, पांच सींग और कुछ अन्य संदिग्ध सामग्रियां जब्त की गईं। आरोपियों की पहचान आनंद श्रीवास्तव (तांत्रिक, रायपुर), तुलाराम पटेल (पीपरछेड़ी) और भागीरथ पैकरा (कसडोल) के रूप में हुई है। पूछताछ में तांत्रिक आनंद ने स्वीकार किया कि वह इन अवशेषों का उपयोग लक्ष्मी पूजा और अन्य तांत्रिक क्रियाओं में करता था।

खाल की उम्र और तस्करी का नेटवर्क

वन विभाग के अनुसार, जब्त की गई हिरण की खाल लगभग छह महीने पुरानी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने इस सौदे को ढाई लाख रुपये में तय किया था। यह भी सामने आया है कि तांत्रिक आनंद पहले भी हथियार के साथ जंगलों में पकड़ा जा चुका है और भागीरथ पर भी वन्य प्राणी शिकार के पुराने आरोप हैं।

रायपुर बन रहा है तस्करी का हब

इस घटना ने एक बार फिर इस चिंता को गहरा कर दिया है कि रायपुर धीरे-धीरे वन्य प्राणी अंग तस्करी का सेफ जोन बनता जा रहा है। रायपुर न सिर्फ इन अवशेषों की खपत का केंद्र बन रहा है, बल्कि यहां से इनकी डील और आपूर्ति भी की जा रही है। बीते चार वर्षों में 220 से अधिक हिरणों का शिकार प्रदेश में दर्ज किया गया है।

एक महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि वन विभाग की यह एक महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी दो शिकारियों को हिरण-चीतल के सींग के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Read More :- JN.1 वैरिएंट: भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Betul : मुर्गियां खाने से नाराज शख्स की बेरहमी
Next: MP NEWS: बड़वानी बेमौसम बारिश ने ईंट भट्ठा व्यवसाय पर बरपाया कहर, लाखों की चपेट में आई कच्ची ईंटें

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.