Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर,बांगो डैम के 8 गेट खुले, 32 गांव अलर्ट पर
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर,बांगो डैम के 8 गेट खुले, 32 गांव अलर्ट पर

Narendra Singh September 5, 2025

बलरामपुर बांध हादसे में 5 की मौत, 2 लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून ने इस बार जबरदस्त तबाही मचाई है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कोरबा जिले का मिनीमाता बांगो डैम लबालब हो चुका है। जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच जाने के बाद बांध प्रबंधन ने एहतियातन 8 गेट खोल दिए। इसके चलते हसदेव नदी में लगभग 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अचानक छोड़े गए पानी से आसपास के 32 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

बलरामपुर बांध हादसे ने बढ़ाई चिंता

लगातार बारिश ने बलरामपुर जिले में बड़ा हादसा करा दिया। लुत्ती बांध मंगलवार देर रात टूट गया। इसकी चपेट में आने से निचले इलाके के चार घर बह गए। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे से पहले बांध की मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन लापरवाही के कारण यह त्रासदी हुई।

दुर्ग, सरगुजा में भारी बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर जगहों पर मध्यम बारिश हुई है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। उत्तरी हिस्से में लो प्रेशर एरिया बने रहने के प्रभाव से ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।इससे पहले कोरबा में लगातार बारिश से निचले इलाके में जलभराव हो गया। मानिकपुर, रविशंकर नगर, सीतामढ़ी और खरमोर इलाके के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा रहा।

बस्तर में 200 मकान ढहे, हजारों प्रभावित

बारिश से सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग पर पड़ा है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में 200 से ज्यादा मकान ढह गए। अब तक 2196 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। स्कूलों और आश्रमों में अस्थायी कैंप बनाए गए हैं। बारसूर इलाके में स्टेट हाईवे-5 का पुल टूट गया है। लोग रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं

क्या है लो प्रेशर एरिया?

जहां हवा का दबाव आसपास की जगहों से कम होता है, उसे लो प्रेशर एरिया कहते हैं। यहां गर्म हवा ऊपर उठती है, जिससे नीचे दबाव कम हो जाता है और आसपास की ठंडी हवा खिंचकर आती है। इससे बादल बनते हैं और बारिश होती है। यही सिस्टम कई बार डीप डिप्रेशन या साइक्लोन में बदलकर तबाही मचा देता है। भारत में मानसून के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया ही देशभर में भारी बारिश का कारण बनते हैं।

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur: अफसरों पर भड़के CM विष्णु देव साय, लुत्ती बांध टूटने पर अफसरों की ली क्लास
Next: मध्यप्रदेश में उमंग सिंघार के विवादित बयान पर सियासी बवाल,सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को माफी मांगने को कहा

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.