Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़

Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट

Narendra Singh June 28, 2025

Chhattisgarh Weather Update: बिलासपुर-कोरबा में बिजली गिरने की संभावना

Chhattisgarh Weather Update: राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

33 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, कोरबा सहित अन्य 31 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का अलर्ट है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खुले मैदान, ऊंचे पेड़, मोबाइल फोन और बिजली के खंभों से दूर रहें।

24 घंटे में 24 जिलों में बरसे बादल, दुर्ग सबसे गर्म

शुक्रवार को राज्य के 24 से ज्यादा जिलों के 69 स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में औसतन 25.51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो दुर्ग 31.2°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेण्ड्रा 22.2°C के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 245.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 115.5% ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव और सुकमा में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है—राजनांदगांव में 80% और सुकमा में 69% की कमी दर्ज की गई है।

19 जिलों में कम बारिश, 2 जिलों में अत्यधिक कमी

राज्यभर के आंकड़ों के मुताबिक:

  • 1 जिला: बहुत अधिक बारिश (बलरामपुर)
  • 3 जिले: सामान्य से अधिक बारिश
  • 8 जिले: सामान्य बारिश
  • 19 जिले: सामान्य से कम बारिश
  • 2 जिले: बहुत कम बारिश (राजनांदगांव, सुकमा)

इससे साफ है कि अब भी छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा मानसून की भरपाई का इंतजार कर रहा है।

पिछले 7 दिन में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

हालांकि जून की शुरुआत धीमी रही, लेकिन 19 जून से 25 जून के बीच 59.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 66.6 मिमी से सिर्फ 10% कम है। यानी कि पिछले सप्ताह में बारिश की स्थिति में सुधार आया है और मानसून अब सक्रिय होता दिख रहा है।

मई में रिकॉर्ड बारिश, अब ठहरा मानसून

मई महीने में छत्तीसगढ़ में औसत से 373% ज्यादा बारिश हुई थी। 22 से 28 मई के बीच ही 53.51 मिमी बारिश हो चुकी थी, जिससे राज्य में मानसून की शुरुआत शानदार रही। लेकिन जून के मध्य से मानसून की गति कुछ धीमी पड़ी है और पिछले 12 दिनों से ठहराव की स्थिति बनी हुई है।

मानसून की अवधि लंबी होने की उम्मीद

इस साल मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो कि सामान्य तिथि 1 जून से 8 दिन पहले है। यदि मानसून अपने सामान्य समय 15 अक्टूबर तक ही विदा होता है तो इस साल इसकी कुल अवधि 145 दिन होगी। ऐसे में यदि ब्रेक की स्थिति न बनी तो मानसून की यह लंबी अवधि खेती-बाड़ी के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

यलो अलर्ट वाले जिलों में बिजली गिरने की आशंका है, लोग खुले में ना निकलें।

बिजली गिरने के समय मोबाइल, छाता या ऊंची चीजें उपयोग में ना लाएं।

किसान जलभराव और खेतों की सुरक्षा के इंतजाम रखें।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकालें।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी
Next: heavy Rain: MP में दो स्ट्रॉन्ग सिस्टम, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.