Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट

Narendra Singh June 30, 2025

chhattisgarh weather alert: रायपुर समेत 33 जिलों में बारिश का दौर

chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बाकी जिलों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।खास तौर से बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए चेतावनी जारी की गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कहां-कितनी बारिश, कितनी कमी?

राज्य में सामान्य से 24% कम बारिश

1 जून से 27 जून 2025 तक प्रदेश में कुल 122.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 160.9 मिमी होना चाहिए था। यानी अब तक 24% कम बारिश हुई है।

बलरामपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई है। यहां अब तक 245.7 मिमी पानी बरस चुका है, जो सामान्य (114 मिमी) से 115.5% ज्यादा है।

राजनांदगांव में सबसे कम बारिश हुई है। यहां सिर्फ 31.8 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य 159.9 मिमी होती है। यानी 80% कमी दर्ज की गई।

सुकमा में भी बारिश में 69% की कमी है। यहां अब तक सिर्फ 69 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य 181 मिमी होती है।

प्रदेश के आंकड़े

1 जिला सामान्य से बहुत अधिक बारिश वाला।

3 जिले सामान्य से अधिक बारिश वाले।

8 जिले सामान्य बारिश वाले।

19 जिले सामान्य से कम बारिश वाले।

2 जिले बहुत कम बारिश वाले।

तापमान भी इस साल रहा कम

इस साल जून में पिछले साल की तुलना में तापमान कम रहा।

2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था।

इस साल अधिकतम तापमान 42-43°C के बीच रहा।

न्यूनतम तापमान भी घटकर 19.7°C (पेंड्रारोड) तक पहुंचा है।

पिछले साल जून का औसत अधिकतम तापमान 38.6°C और न्यूनतम 27.7°C था।

मानसून रहेगा लंबा?

मानसून इस साल 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो सामान्य से 8 दिन पहले है। लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर मानी जाती है। यदि मानसून समय पर लौटता है, तो इसकी अवधि 145 दिन रहेगी।विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ब्रेक न होने पर जल्दी पहुंचने का फायदा प्रदेश को मिल सकता है और बारिश की कमी की भरपाई भी संभव है।

क्यों गिरती है आकाशीय बिजली? जानिए जरूरी बातें

आकाशीय बिजली दरअसल विपरीत चार्ज वाले बादलों के टकराव और घर्षण से बनती है। बादलों के बीच चार्ज का संतुलन बिगड़ता है और यह चार्ज धरती पर गिरता है।

आकाशीय बिजली का तापमान सूर्य की ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है।

इसकी क्षमता करीब 12.5 करोड़ वॉट तक होती है।

बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका दोपहर के समय होती है।

इंसान के सिर, गले और कंधों को ज्यादा नुकसान पहुंचाती है।

आकाशीय बिजली से जुड़े मिथक

 एक ही जगह पर दो बार बिजली नहीं गिरती। (हकीकत: गिर सकती है।)
 रबर, टायर या फोम बिजली से बचाते हैं।
नाव में बैठा इंसान सुरक्षित रहता है।
लंबी चीजें जैसे पेड़ या टावर बिजली से बचाती हैं।

सावधानी ही सबसे बड़ा उपाय है।

लोगों के लिए सुझाव

खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें।

मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम करें।

पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें।

बिजली चमकते वक्त ऊंचाई पर खड़े न हों।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: US Open 2025: आयुष शेट्टी ने जीता पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब, 16 साल की तन्वी ने भी जीता दिल…
Next: Raipur : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू रेस में आगे

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.