Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Weather :  आसमानी आफत का कहर!
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather :  आसमानी आफत का कहर!

Narendra Singh May 22, 2025

बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बुधवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में पिता-पुत्र समेत 3 की जान गई और MCB जिले में एक ग्रामीण ने दम तोड़ा। वहीं कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

Chhattisgarh Weather : 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बदलते मौसम के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है। राज्यभर में मौसम अस्थिर बना रहेगा, लेकिन इसका असर विशेष रूप से प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों में अधिक देखने को मिल सकता है।वहीं बुधवार को दुर्ग का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हुई, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

दो सिनौप्टिक सिस्टम एक्टिव

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका मध्यप्रदेश और झारखंड से होते हुए जा रही है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के उत्तर के हिस्सों में दिखेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दक्षिण के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक–दो स्थानों हल्की मेघ गर्जना हो सकती है।

जाने किस जिले में बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जिलों के बहुत सी जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं इतने ही जिलों के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बाकी बचे जिलों के एक से जगहों पर बारिश होने के चांस हैं।

इन 10 जिलों के कई जगहों पर बारिश के चांस गौरेला, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कोन्डागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।

कुछ जगहों पर बारिश की संभावना कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, शक्ति, सारंगढ़, रायगढ़।

इन जिलों के एक से दो जगह में ही बारिश कबीरधाम, दुर्ग, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार

Read More :-PM Inaugurated  Railway Stations : 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण

Watch Now:-  नगरपालिका अध्यक्ष को मिला कारण बताओ नोटिस

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP ajab gajab : शख्स को  38 बार सांप ने काटा
Next: Aishwarya Rai Cannes 2025: एक्ट्रेस ने इंडियन लुक से रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.