Accident News CG: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले के दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार वन विभाग का वॉचमैन था।
हादसा इतना भयंकर था की बाइक 14 पहिये वाहन वाले ट्रक के पहिए में फंसकर करीब 50 मीटर घसीटते रही। वहीं मृतक की के शव की हालत बेकार हो गई। यह मामला डौंडी नगर थाना क्षेत्र का है।
CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरे दर्दनाक एक्सीडेंट का CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि, एक बाइक सवार सामने से आ रहा था, ऑपोजिट साइड से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जिसकी वजह से बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई और बाइक ट्रक के आगे पहिए में फंस गई और मृतक थोड़ी दूर तक घसीटता रहा।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्याम सिंह मसीयारे के रुप में की गई है, जिनकी उम्र 53 बताई जा रही है, वो ग्राम परसदा के रहने वाले है। मृतक 5 मार्च को जड़ी-बूटी लेने के लिए डौंडी गए हुए थे। लौटते समय उन्होंने कच्चे रास्ते से होते हुए मेन रोड पकड़ा। इसी दौरान दल्लीराजहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही श्याम की मौत हो गई।

लोगों ने किया चक्काजाम
हादसे के बाद आस-पास के लोगों में आक्रोश देखने को मिला उन्होंने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर लोगों को समझाया फिर जाकर जाक्काजाम खत्म हुआ।
पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की आगे जांच कर रही हैं।

