Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: सीएम साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: सीएम साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

Narendra Singh November 5, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025’ कार्यक्रम में ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप करने वाली इकाइयों को एग्रीमेंट पत्र भी सौंपे गए।

विजन 2047 का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और प्रबुद्धजनों को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि भारत में लाखों स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिनमें से कई यूनिकॉर्न बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी युवाओं की उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने एनआईटी रायपुर, रुंगटा बिजनेस इनक्यूबेटर और IGKV र को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। आइडियाथॉन 2025 में विभिन्न नवाचारी प्रोजेक्ट्स को पुरस्कार दिए गए

इन्हें मिला पुरस्कार

दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट बैंड – प्रथम पुरस्कार: आदर्श वर्मा

सड़क किनारे पौधों की सुरक्षा के लिए ‘अटल कवच ट्री गार्ड’ – द्वितीय पुरस्कार: जागृति और नरेंद्र शर्मा

स्मार्ट सुरक्षा हेलमेट – तृतीय पुरस्कार: अथर्व दुबे

नवाचारी विचारों के लिए: निपुण वर्मा और अनुष्का सोनकर

स्टार्टअप सम्मान: एग्रोफेब सस्टेनेबल (करण चंद्राकर), वर्टेक्स सुइट (सजल मल्होत्रा), लैरक एआई (अमित पटेल)

प्रदेश के युवाओं में अद्भुत क्षमता-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत क्षमता रखते हैं। उदाहरण के तौर पर, प्रदेश की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट हैं, और स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल नया रायपुर एयरो शो में फाइटर प्लेन उड़ाकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

सिंगल विंडो सिस्टम में 350 से अधिक सुधार

उन्होंने बताया कि सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस और सिंगल विंडो सिस्टम में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ निवेश के लिए देश के सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल हो गया है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ आईटी और आईटीईएस सेक्टर में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : रुखसार बनी वंशिका-हिन्दू रीति–रिवाजों के तहत सात फेरे लिए,हिंदू धर्म अपनाकर की घर वापसी
Next: UP-मिर्जापुर में बड़ा हादसा-कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.