CG NEWS : एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन

chhattisgarh-tableau-selected-ekta-parade-2025

CG NEWS : एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन

cg news  एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन

Chhattisgarh tableau selection Ekta Parade 2025 : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में 31 अक्टूबर 2025 को  आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन हुआ है। यह चयन राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपरा और एकता के भाव की देशव्यापी पहचान को दर्शाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जनसंपर्क विभाग की टीम को बधाई दी है और कहा कि यह झांकी छत्तीसगढ़ की 'एकता में विविधता' की परंपरा को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी.​

बस्तर की बदलती पहचान झांकी 

छत्तीसगढ़ की झांकी का मुख्य विषय इस बार "बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर" रखा गया है। यह झांकी बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला और आदिवासी चित्रकला के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे में आए बदलाव और प्रगति को दर्शाएगी। झांकी का संदेश है कि बस्तर अब संघर्ष और भय से निकल कर विकास और विश्वास की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार की पुनर्वास, विकास नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में परिवर्तन और नई ऊर्जा का संचार किया है. READ MORE :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजनांदगांव दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री रहेंगे मौजूद 

इस भव्य एकता परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे और सभी चयनित राज्यों की झांकियों का अवलोकन करेंगे। यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रदर्शित करने का प्रमुख अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह झांकी प्रधानमंत्री की "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को सशक्त करेगी और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करेगी.​

बस्तर की विकास यात्रा का राष्ट्रीय मंच  

बस्तर के संघर्ष, उसके बाद हुए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, उद्योगों की वृद्धि और बुनियादी ढांचे के विस्तार को दर्शाया जाएगा। यह राज्य के विकास और शांति की दिशा में उठाए गए कदमों का राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त प्रदर्शन होगा। भारत को छत्तीसगढ़ के विकासशील और समृद्ध स्वरूप से परिचित कराया जाएगा.​ यह चयन न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।      

संबंधित सामग्री

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

राज्य

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

मानसून के आगमन के साथ ही भोपाल में जलभराव और यातायात की समस्याएँ गहराईं, जिससे रोजाना लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

देश-विदेश

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

यूक्रेनी ड्रोन्स ने मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया, जिससे भारी आग लग गई और कई इलाकों में धुआं फैल गया। इस हमले के जवाब में रूस ने कड़ी चेतावनी दी है।

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

देश-विदेश

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

सनातन

Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

गर्मियों में बढ़ती फ्रोजन डेजर्ट की मांग के बीच, इनके सेहत पर नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है, जिसमें क्वालिटी वॉल्स द्वारा पाम ऑयल छोड़ने का निर्णय शामिल है।