Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Cg crime: महिला से KISS मांगा…मना किया तो मार-डाला
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Cg crime: महिला से KISS मांगा…मना किया तो मार-डाला

Narendra Singh October 31, 2025

ऑटो ड्राइवर ने की रेप की कोशिश, विरोध पर गला घोंटकर हत्या

Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने महिला से किस मांगने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने जब आरोपी की हरकत का विरोध किया, तो उसने पहले मारपीट की और फिर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या था मामला: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनवाही की रहने वाली सुरमिला राजवाड़े (37) सब्जी बेचती थी। इसके लिए वो रोज बस से लटोरी से अंबिकापुर जाती थी और रात 9-10 बजे तक घर लौटती थी। सुरमिला जब सोनवाही चौक तक पहुंचती थी। वहां उसका पति हुकुम साय राजवाड़े उसे लेने पहुंचता था। इसके बाद दोनों साथ घर आते थे।

गड्ढे में मिला महिला का शव: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

25 अक्टूबर 2025 को रोज की तरह सुरमिला सब्जी बेचने के लिए सुबह घर से अंबिकापुर के लिए निकली। रात होने पर जब पति हुकुम साय पत्नी सुरमिला को लेने सोनवाही चौक पर पहुंचा। तय समय के बाद जब सुरमिला वापस नहीं लौटी तो हुकुम साय की चिंता बढ़ने लगी। करीब 11.30 बजे तक उसने पत्नी का इंतजार किया।पत्नी के वापस नहीं लौटने पर घर वापस लौट गया और दूसरे दिन 26 अक्टूबर को उसकी खोजबीन कर रहा था। सुबह करीब 8 बजे उसे पत्नी का शव मिलने की जानकारी मिली। रविवार को सोनवाही चौक के स्कूल मैदान में खेल रहे बच्चों ने मैदान के पास खोदे गए सीपीटी गड्ढे में महिला का0 शव पड़ा देखा।

गला दबाकर की हत्या: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने ग्राम सोनवाही के आसपास के इलाके, आने-जाने वाले रास्तों और चौक-चौराहों के दुकानदारों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला आखिरी बार एक ऑटो में बैठकर घर की ओर जा रही थी।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के रंग-रूप के अनुसार अंबिकापुर, सूरजपुर, विश्रामपुर और आसपास के इलाकों में कई ऑटो चालकों से पूछताछ की। लोगों से पूछताछ और सबूतों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध ऑटो ड्राइवर राहुल कुशवाहा की पहचान की और उसे पकड़ लिया।

नशे में धुत आरोपी ने कबूला गुनाह: Chhattisgarh Surajpur Murdered For Kiss

पुलिस पूछताछ में राहुल ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उस रात वह शराब के नशे में था। रात 10:30 बजे जब वह अंबिकापुर से लौट रहा था, तब सुरमिला को ऑटो में बैठाया। सोनवाही चौक के पास उसने महिला से किस मांगी। महिला ने मना किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर महिला ने धमकी दी कि वह लोगों को बताएगी। इस पर आरोपी ने गुस्से में उसका गला दबा दिया और शव गड्ढे में फेंककर भाग गया।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Satish Shah Last Message: मौत से ढाई घंटे पहले हंसी-मजाक कर रहे थे सतीश शाह, रत्ना पाठक से कही थी दिल की बात!
Next: ब्रिटिश शाही परिवार में भूचाल: किंग चार्ल्स ने भाई प्रिंस एंड्रयू को महल से निकाला

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.