Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Labour Scheme: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के सशक्तिकरण की नई पहल
  • छत्तीसगढ़

Labour Scheme: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के सशक्तिकरण की नई पहल

Narendra Singh June 16, 2025

Chhattisgarh Shramik Sahayata Yojana 2025 : 38 हजार से अधिक श्रमिकों को ₹19.71 करोड़ की सहायता राशि

Chhattisgarh Shramik Sahayata Yojana 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिक परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार योजनाएं ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों और उनके बच्चों को बड़ी राहत और प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

मेधावी बच्चों को शिक्षा सहायता राशि

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई भी श्रमिक परिवार का बच्चा विदेश पढ़ाई के लिए जाना चाहे तो ₹50 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

सीधे खातों में ₹19.71 करोड़ ट्रांसफर

इस अवसर पर श्रमिक कल्याण मंडल में पंजीकृत 38,200 श्रमिकों को ₹19.71 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई। यह राशि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दी गई, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, छात्रवृत्ति, सायकल, सिलाई मशीन और मकान सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री साय ने श्रम राज्यमंत्री के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने श्रमिकों के पेंशन, पीएफ और यूनिवर्सल नंबर जैसे कई क्रांतिकारी निर्णय लिए।”उन्होंने बताया कि 27 हजार करोड़ की PF की अनक्लेम्ड राशि को श्रमिकों के हित में उपयोग में लाने का ऐतिहासिक फैसला भी इसी दौरान लिया गया था।

बड़ी योजनाएं, बड़े लाभ

यहाँ उन प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई है जिनके तहत सहायता राशि वितरित की गई:

योजना का नाम लाभार्थी राशि (₹ में)
मिनीमाता महतारी जतन योजना 1,915 श्रमिक 3.83 करोड़
मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना 279 श्रमिक 10.33 लाख
श्रमिक औजार सहायता योजना 6,319 श्रमिक 2.19 करोड़
सिलाई मशीन सहायता योजना 12 श्रमिक 94,800
नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 4,825 श्रमिक 96.17 लाख
नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना 155 परिवार 37.63 लाख
सुरक्षा उपकरण सहायता योजना 4,939 श्रमिक 74.08 लाख
निशुल्क यूनिफॉर्म व कॉपी-बुक योजना 15,066 श्रमिक 2.00 करोड़
श्रमिक मृत्यु/दिव्यांग सहायता योजना 264 श्रमिक 2.64 करोड़
दीदी ई-रिक्शा योजना 7 श्रमिक 7 लाख
निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना 25 श्रमिक 25 लाख

श्रमिकों की बदलती ज़िंदगियाँ

कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित कुछ बच्चों ने अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं हीरा सिंह (सूरजपुर) – अब एक जूनियर डेटा साइंस डेवलपर, उन्हें 4.10 लाख की सहायता मिली जिससे IIIT से B.Tech की पढ़ाई पूरी हुई।अमलेंद्र पैंकरा – मजदूर परिवार से हैं, B.Tech अंतिम वर्ष के छात्र हैं, और योजना की मदद से कॉलेज की फीस चुका पा रहे हैं।दीपक पैंकरा – सूरजपुर के छोटे गांव से निकलकर IIIT, रायपुर पहुंचे। उन्हें अब तक लगभग 4 लाख रुपए की मदद मिली।

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: TEX vs LAKR MLC 2025: टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम LA नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया…
Next: Cricket Final: सीएम साय ने विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.