Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur: साय सरकार का बड़ा फैसला, अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अन्य विभागों में भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
  • छत्तीसगढ़

Raipur: साय सरकार का बड़ा फैसला, अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अन्य विभागों में भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

Narendra Singh July 2, 2025

chhattisgarh shaheed parivar anukampa niyukti: नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब छत्तीसगढ़ सरकार के किसी भी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। इससे पहले यह सुविधा केवल पुलिस विभाग तक ही सीमित थी। राज्य मंत्रिपरिषद ने “एकजाई पुनरीक्षित अनुकंपा नियुक्ति निर्देश-2013” की कंडिका 13(3) में संशोधन को मंजूरी दी है।

chhattisgarh shaheed parivar anukampa niyukti: शहीदों के सम्मान में संवेदनशील निर्णय

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा,“शहीद हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें केवल एक विभाग तक सीमित रखना न्यायसंगत नहीं था। अब उनके परिजनों को विभाग चुनने की आज़ादी मिलेगी, जिससे उन्हें सम्मान और सुविधा दोनों मिलेगी।”

क्या है संशोधन?

अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन केवल पुलिस विभाग में नहीं, बल्कि किसी भी राज्य सरकार के विभाग में नौकरी पा सकते हैं।

जिला या संभाग की बाध्यता भी नहीं होगी, यानी शहीद का परिजन राज्य के किसी भी हिस्से में नियुक्ति पा सकेगा।

पहले केवल उसी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिलती थी, जहां दिवंगत कर्मचारी सेवारत था।

शहीद परिवारों की लंबे समय से थी यह मांग

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को लंबे समय से शहीद परिवारों और संगठनों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि उन्हें विभाग चुनने की स्वतंत्रता दी जाए। उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

विजय शर्मा ने कहा,

“यह फैसला न सिर्फ शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व को भी दर्शाता है। अब शहीद परिजनों को उनके शैक्षणिक योग्यता और सुविधा के अनुसार नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।”

Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग 🔍 | पूरी कहानी जानिए

Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat Government: गुजरात में जन सुरक्षा संतुष्टि अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे चेक
Next: CG NEWS: मैनपाट में होगा भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.