छत्तीसगढ़ में 8 किलो सोने की लूट
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया गया। बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप के मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद बदमाश बाइक से झारखंड भाग गए।
मिली जानकारी के अनुसार रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम की दुकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने दुकान में घुसकर पिस्तौल निकाली और प्रबंधक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को दबोच लिया।

पहली तस्वीर में दुकान के मैनेजर पर हमला किया गया, जबकि दूसरी तस्वीर में बदमाश गहने लूटते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक अन्य युवक रेकी कर रहा था।
15 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने राजेश सोनी पर ढोके से हमला कर दिया और दुकान के साथ लॉकर में रखे सोने के गहने भी छीन ले गए। इसके बाद बदमाश सारे जेवरात बैग में डालकर बाइक लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने बाइक पास में स्थित मोची की दुकान के सामने खड़ी कर दी। 15 मिनट में उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।
लुटेरों के फरार होने के बाद संचालक व स्टाफ ने शोर मचाया और आसपास के इलाकों के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल समेत कई पुलिस अफसर पहले रामानुजगंज पहुंचे और यहां से झारखंड के रामकंडा भी पहुंचे।

एसपी ने झारखंड पुलिस के अधिकारियों से बात की और आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा। एसपी ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम लुटेरों की तलाश में जुटी है।
घटना के विरोध में रामानुजगंज बंद डकैती के बाद शहर के व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। व्यापारियों ने बताया कि 11 महीने पहले 17 अक्टूबर 2023 को रामानुजगंज में दीपक ज्वेलर्स की मैनेजर सुषमा सोनी के साथ भी लूट हुई थी।
सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो युवक जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपये के गहने रखे थे। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पति की मौत के बाद सुषमा सोनी दुकान चलाती थी।
Chhattisgarh rajesh jewellers 8 kg gold robbery
