Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Rain – Hailstorms Alert, छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान से कहर !
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain – Hailstorms Alert, छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान से कहर !

Narendra Singh May 4, 2025

Chhattisgarh Rain – Hailstorms Alert : 2 की मौत, कई घायल, कई जगह गिरे पेड़

Chhattisgarh Rain – Hailstorms Alert : छत्तीसगढ़ में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. शनिवार को तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. कई जगहों पर ओले तो कई जगहों पर पेड़ गिरे. इस आंधी तूफान में कई लोगों की मोत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं.

आंधी तूफान से तबाही!

छत्तीसगढ़ समेत देश के 15 से अधिक राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे. इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चली. इससे प्रदेश में मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है. हालांकि आंधी बारिश और ओले के वजह से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. दरअसल, खेतों में लगी फसल और सब्जियां इस बारिश के चलते बर्बाद हो गया है. बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के भरवीडीही गांव में आकाशीय बिजली की चपेट से एक किशोर की मौत हो गई है. वहीं एक घायल हो गया है.

अगले तीन दिनों तक बारिश

बता दें कि अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति देखने को मिलेगी. कहीं-कहीं पर हल्की बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेगी.

कार पर पेड़ गिरने से एक की मौत, 2 घायल

जशपुर में तेज आंधी- तूफान में के दौरान चलती कार में आम का पेड़ गिर गया. इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. इन घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये सभी सूरजपुर से रांची जा रहे थे.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गिरे ओले

शनिवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बिलासपुर, जिले में ओलावृष्टि हुई. बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली.

कई जगह गिरे पेड़, बिजली भी गुल

बारिश का असर राजधानी रायपुर के कई इलाकों में भी देखने को मिला. साथ ही यहां ओले भी गिरे. बिलासपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई. यहां कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. बिलासपुर में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं. इसके अलावा धमतरी जिले में भी तेज बारिश और आंधी तूफान देखने को मिला. यहां आमा तलाब रोड स्थित शिव मंदिर के पास पीपल का एक पेड़ अचानक आंधी तूफान में गिर गया. गनीमत रही कि वहां कोई बैठा नहीं था.

Raed More:-MP Weather :एमपी में 3 तीन सिस्टम एक्टिव,45 जिलों में अलर्ट

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- बांधवगढ़ में दिखा शेरों का शहंशाह, कैमरे में कैद हुआ प्रसिद्ध जमहोल टाइगर!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Balaghat tiger attack – kills farmer : बेटे के सामने पिता को खा गया बाघ
Next: Yoga Guru Shivanand Baba Death: 128 साल के योग गुरू शिवानंद बाबा का निधन, PM मोदी भी थे मुरीद

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.