Raigad Snake Pair Seen Mating : नजारा देखने उड़ी लोगों की भीड़,कहा-शुभ संकेत
Raigad Snake Pair Seen Mating : अप्रैल महीने में सांपो के मिलन का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सांप का जोड़ा साथ देखने को मिला है। जिसके बाद उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
क्या है शुभ संकेत?
सांपों के प्रेम मिलन का वीडियो लैलूंगा के आशियाना इंडेन गैस एजेंसी के सामने खेत का है.जहां धमना सांप का जोड़ा दिखा। इस दुर्लभ दृश्य को देखने के बाद लोग इसे शुभ संकेत भी मान रहे हैं।सर्परक्षक एक्सपर्ट विनितेश तिवारी के मुताबिक, इसी वक्त सांपों का मिलन होता है और इसके दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।
धमना सांप के जोड़े का दुर्लभ दृश्य
लोगों का कहना है कि दो सांप एक साथ बहुत ही कम देखने को मिलते है। ऐसे में लोग इसे दुर्लभ दृश्य मान रहे है। लोगों ने सांप के जोड़ा को देखने के बाद यह भा कहा कि ये नाग-नागिन का यह जोड़ा है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह धमना सांप हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सांप का यह जोड़ा करीब आधे घंटे तक एक साथ थे और काफी ऊपर तक उठ रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल पर कैद किया।
एक्सपर्ट बोले-मिलन का समय हो रहा शुरू
सर्परक्षक समिति के सरंक्षक व एक्सपर्ट विनितेश तिवारी ने बताया कि यह धमना सांप है और अब इनके मिलन का समय शुरू हो रहा है। मिलन के दो सप्ताह बाद सांप अंडा देंगे और जुलाई माह में जब देख गर्जना होगी, तो अंडे फूटते और उससे सपोले निकलते हैं।उन्होंने बताया कि ये बिना जहर वाले सांप हैं और इन्हें किसानों के मित्र माने जाते हैं। क्योंकि खेतों में ये चूहे खाते हैं और चूहों से फसल बचाते है। इसके अलावा ये चूहों की तालाश में ही घरों तक पहुंच जाते हैं।
Watch Now:- Tariff War का क्या होगा अंजाम ?
Read More:- Bengal Violence Hindu: अपनो की मौत का खौफनाक मंजर! घर छोड़कर भागे हिंदू
Click this: Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
