Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक
  • छत्तीसगढ़

Raipur: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति पर से हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Narendra Singh July 1, 2025

chhattisgarh principal promotion highcourt verdict: राज्य सरकार की नीति को माना वैध, सभी याचिकाएं खारिज

chhattisgarh principal promotion highcourt verdict: छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रमोशन आदेश को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने प्राचार्यों की पोस्टिंग पर लगी रोक को हटा दिया है।अब राज्य सरकार प्राचार्य पद के लिए चयनित शिक्षकों को तत्काल पदस्थापना देने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि राज्य शासन की प्रमोशन नीति नियमों के अनुरूप है, और इसमें किसी प्रकार की अवैधानिकता नहीं पाई गई।
इससे पहले 11 से 16 जून तक इस मामले में लगातार सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने अपना फैसला 15 दिन पहले सुरक्षित रख लिया था, जो आज मंगलवार को सुनाया गया।

क्यों दायर की गई थीं याचिकाएं?

कुछ शिक्षकों ने प्राचार्य पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को चुनौती दी थी।याचिकाकर्ताओं ने यह भी तर्क दिया कि माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों से लेक्चरर बने शिक्षक सीनियर हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।आरोप था कि कोर्ट के पूर्व आदेशों की अवमानना करते हुए कुछ शिक्षकों को पदोन्नति देकर ज्वॉइनिंग दे दी गई थी।

कोर्ट की प्रारंभिक टिप्पणी

प्रारंभिक सुनवाई में कोर्ट ने आदेश दिया था कि 1 मई के बाद दी गई सभी ज्वॉइनिंग अमान्य मानी जाएंगी और आगे किसी भी प्रकार की पोस्टिंग पर स्थगन आदेश (Stay) लगा दिया गया था।

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि—प्रमोशन नियम सभी वर्गों के शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।बीएड/डीएलएड जैसी योग्यताओं के अनुसार चयन और वरिष्ठता का निर्धारण किया गया है।किसी भी शिक्षक के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

जाने क्या है मामला?

30 अप्रैल 2025: शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पदोन्नति सूची जारी की।1 मई 2025: हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश (स्टे) जारी किया।उसके बाद से 3500 स्कूलों में प्राचार्य पद खाली रहे।अब कोर्ट के फैसले के बाद पदस्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

कितने स्कूलों में असर पड़ेगा?

प्रदेश के लगभग 3500 स्कूलों में प्राचार्य पद पर नियुक्ति रुकी हुई थी। अब स्टे हटने के बाद शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल प्रबंधन और संचालन को मजबूती मिलेगी।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Next: Four Eyed Fish Found: कोरबा में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.