2 Friends Suicide News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 2 अप्रैल यानी की आज सुबह दो दोस्तों का शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता मिला।
बताया जा रहा है कि, दोनों घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन फिर घर नहीं लौटे
पुलिस को दी जानकारी
पुलिस को घटना की जानकारी दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कहा पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच करेगी।

यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है। यहां मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (26) के रुप में की गई दोनों लोग बेलाकछार गांव के रहने वाले थे। दोनों पावर प्लांट में
ठेका कर्मी थे, दोनों युवक शादीशुदा थे।
दोपहर को घर से निकले थे दोनों दोस्त
अमित और प्रमोद दोनों घूमने का बोलकर घर से निकले थे। लेकिन जब देर शाम वापस नही लौटे तो परिजनों ने कॉल किया लेकिन फोन नहीं लगा। फिर रिश्तेदारों और उनके और दोस्तों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला फिर सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब दोनों का शव जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही इस मामले की जांच कर रही है।
Also Read- Raipur Double Murder: एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी और बेटी की हत्या!
