Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxali Encounter: छत्तीसगढ़‑ओडिशा बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी ‘श्रवण’ भी मारा गया”
  • छत्तीसगढ़

Naxali Encounter: छत्तीसगढ़‑ओडिशा बार्डर पर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, 8 लाख का इनामी ‘श्रवण’ भी मारा गया”

Narendra Singh September 28, 2025

Naxali Encounter Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा के पास, कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी जंगलों में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने पुष्टि की कि यह ऑपरेशन DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिलने पर शुरू किया गया था।

तीन नक्सली ढेर, एक महिला सहित

मुठभेड़ के दौरान दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रवण, जो सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर था और जिस पर 8 लाख का इनाम था, उसमें से एक था। साथ ही राजेश (5 लाख का इनाम) और बसंती (1 लाख का इनाम) नाम के अन्य नक्सलियों की भी मौत की पुष्टि है।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

Naxali Encounter Chhattisgarh: बरामद हथियार और कार्रवाई

मुठभेड़ स्थल से SLR राइफल, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक सहित हथियार बरामद किए गए। रुक-रुककर फायरिंग जारी रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि वहाँ और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र की सघन तलाशी शुरू कर दी है।

गरियाबंद में 11 सितंबर को 10 नक्सली मारे गए

वहीं गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को जवानों ने एनकाउंटर में 5 करोड़ के 10 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इसमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालाकृष्ण भी मारा गया। मोडेम बालाकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में मुठभेड़ हुई।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

पांव पसारने से पहले नक्सलियों का खात्मा- एडीजी

Naxali Encounter Chhattisgarh: एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने बताया था कि नए जगह पांव पसारने से पहले नक्सलियों का खात्मा कर दिया गया। बड़े नक्सल नेटवर्क को तोड़ा गया। जवानों ने जंगल में घेरकर नक्सलियों को मारा। सभी इनामी नक्सली थे।एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया था कि ने बताया कि एके-47 राइफल 1, इंसास राइफल 2, SLR राइफल 1, टेटे कार्बन 1, शॉट 2, 12 बोर बंदूक 2, पिस्टल 1 और बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं।वहीं रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा था कि जवानों ने इसी जगह पर कहा था कि शस्त्र पूजन से पहले रक्त पूजन करेंगे, उन्होंने कर दिखाया। एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि 8 माह पहले हमने सरेंडर की अपील की थी। अब भी कह रहे हैं कि मूल रास्ते से भटके लोग सरेंडर नीति के तहत मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में LoC पार घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
Next: Mithun Manhas BCCI President: मिथुन मन्हास बने BCCI के ऐसे पहले अध्यक्ष जिन्होंने नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.