Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू रेस में आगे
  • छत्तीसगढ़

Raipur : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू रेस में आगे

Narendra Singh June 30, 2025

chhattisgarh new: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राज्य को आज 13वां मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं।इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल के बीच हुई अचानक मुलाकात को भी इस नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम ऑफिस ने दोनों की तस्वीर जारी कर बताया कि राज्यहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

chhattisgarh new: सुब्रत साहू रेस में सबसे आगे

  • मुख्य सचिव की दौड़ में सुब्रत साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।
  • सुब्रत साहू को देश के टॉप 50 प्रभावशाली IAS में शामिल किया गया था।
  • फिलहाल वे धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।
  • रामलला तीर्थ दर्शन योजना में उनकी अहम भूमिका रही है।
  • वे कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं और राज्य निर्वाचन आयोग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

मनोज पिंगुआ भी दौड़ में

दूसरा बड़ा नाम मनोज पिंगुआ का है, जो 1994 बैच के सीनियर IAS अफसर हैं। सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

पिंगुआ को साफ-सुथरी छवि और शांत प्रशासनिक शैली के लिए जाना जाता है।

फिलहाल वे गृह और जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं।

वे छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

पिंगुआ केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी जा चुके हैं, जहां वे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे।

वे जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं।

हाल ही में पिंगुआ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं कि उन्हें मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

ये नाम भी चर्चा में

  • सुब्रत और पिंगुआ के अलावा कुछ और सीनियर IAS अफसरों के नाम भी चर्चा में हैं।
  • सुबोध सिंह – मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव, हाल ही में सेन्ट्रल डेपुटेशन से लौटे हैं।
  • रेणु पिल्ले – 1991 बैच की IAS, फिलहाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ACS और व्यापमं की अध्यक्ष हैं।
  • ऋचा शर्मा – 1994 बैच की IAS, केंद्र में फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज विभाग की ACS हैं।
  • निधि छिब्बर – 1994 बैच की IAS, केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की सचिव हैं।
  • विकासशील – 1994 बैच के IAS, एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं।

नए मुख्य सचिव का ऐलान जल्द संभव

सूत्रों के अनुसार, आज ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान हो सकता है। यह फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही कुछ नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट
Next: ‘Hera Pheri 3’ Babu Rao Return: ‘हेरा फेरी 3’ में बाबू राव की वापसी कन्फर्म! एक्टर ने खुद दी जानकारी…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.