Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई, बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर खैरागढ़ जिले में सक्रिय CCM मेंबर रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में 7-8 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। सभी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष अपने-अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह कुम्ही गांव में ,सरेंडर की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस बड़ी घटना को लेकर आईजी स्तर के अधिकारी प्रेस वार्ता कर पूरे ऑपरेशन और सरेंडर से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं।
Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर
Chhattisgarh Naxalite Surrender: एमएमसी जोन की जिम्मेदारी
रामधेर को हाल ही में एमएमसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह वही क्षेत्र है जहां कुछ दिन पहले माओवादी प्रवक्ता अनंत ने महाराष्ट्र में अपने 10 साथियों के साथ समर्पण किया था और संगठन के बाकी माओवादियों के समर्पण के लिए 1 जनवरी तक का समय मांगा था। लगातार हो रही इस टूटन से माओवादी संगठन की शीर्ष संरचना डगमगा गई है।
Read More-Naxalite surrender in MP: मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, डॉ मोहन यादव के सामने डाले हथियार
Chhattisgarh Naxalite Surrender: समर्पण करने वाले सभी 12 कैडर 10 हथियार भी लाए
रामधेर मज्जी के साथ आठ–आठ लाख के चार इनामी डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी सदस्य) चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम, पांच–पांच लाख के दो एरिया कमेटी सदस्य रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम, दो–दो लाख के इनामी लक्ष्मी, शीला, सागर, कविता और योगिता ने भी संगठन छोड़ दिया। इन सभी द्वारा लाए गए कुल 10 हथियारों में एके-47, इंसास, एसएलआर, 303 और 30 कैलिबर कार्बाइन शामिल हैं।
1 करोड़ का इनामी था CCM रामधेर मज्जी
सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम CCM रामधेर मज्जी का है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रामधेर मज्जी लंबे समय से नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। CC मेंबर रामधेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया।
