Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxal Encounter : एक पहाड़, 24 हजार जवाब निशाने पर नक्सली
  • छत्तीसगढ़

Naxal Encounter : एक पहाड़, 24 हजार जवाब निशाने पर नक्सली

Narendra Singh April 29, 2025

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

सीएम बोले- कभी भी हो सकता है आतंक का सफाया

छत्तीसगढ़ और तेलांगना की सीमा पर पहाड़ियों पर मौजूद नक्सलियों को पकड़ने के लिए चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के आठवें दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने इसकी समीक्षा की.

सीएम ट्वीट
सीएम ट्वीट

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार दृढ़ता से कार्य कर रही है.उन्होंने बताया कि अभियान में हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी शामिल हैं.

24 हजार जवान ऑपरेशन में शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में एक है, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG), ‘बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (STF), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और इसकी विशिष्ट इकाई ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन समेत विभिन्न इकाइयों के लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं. यह अभियान 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर अंतरराज्यीय सीमा बीजापुर और मुलुगु के दोनों ओर लगभग 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले करे गुट्टा और दुर्गम गुट्टा की पहाड़ियों और घने जंगल में शुरू किया गया था.

यहां चल रहा है ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में अभियान चल रहा है, वह पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है. इसे माओवादियों की ‘पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर एक’ का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है. ‘बटालियन नंबर’ एक माओवादियों का सबसे मजबूत सैन्य संगठन है.

सभी बड़े नक्सल लीडरों का है अड्डा

अभियान की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि ‘पीएलजीए बटालियन नंबर एक’, तेलंगाना राज्य समिति और माओवादियों की ‘दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएस जेडसी)’ से जुड़े पांच सौ से अधिक नक्सली हिडमा, बरसे देवा और दामोदर जैसे खूंखार नक्सलियों के नेतृत्व में इस इलाके में छिपे हुए हैं. ये नक्सली एक बैठक के लिए यहां एकत्र हुए थे.

नक्सलियों के खात्मे तक चलेगा अभियान

अधिकारी ने पहले कहा था यह अभियान टेस्ट क्रिकेट मैच की तरह है. मैच लंबा चलेगा और हर सत्र में हमें बहुत रोमांचक खबर नहीं मिलेगी. लेकिन मैच के अंत में, हमें बहुत अनुकूल परिणाम की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि,,,

जब तक क्षेत्र को माओवादियों के अवैध और प्रतिबंधित संगठनों से मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के पास अब भी हिंसा छोड़ने और आत्मसमर्पण करने का विकल्प है. अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को कर्रे गुट्टा पहाड़ियों पर तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया गया और इस दौरान सुरक्षाबलों ने हथियारों, विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया.

नक्सली के पिछाए प्रेशर बम के शिकार हुए जवान

उन्होंने कहा कि,,,

अब तक, हमारे सभी जवान सुरक्षित है. दुर्गम इलाके और भीषण गर्मी की कठिनाइयों को छोड़कर कोई समस्या नहीं है. चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों का मनोबल ऊंचा है. इस अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से डीआरजी और एसटीएफ के एक-एक जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभियान में शामिल कुछ जवानों को पानी की कमी और लू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Raed More:-कर्नाटक: सिद्धारमैया ने एएसपी को थप्पड़ मारने की कोशिश! बेलगाम में हुई घटना 

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है…

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Satna News : बदमाशों के निशाने पर खाकी!
Next: Be Careful During Periods: लंबे समय तक एक ही सैनेटरी पैड का इस्तेमाल, सेहत के लिए नुकसानदायक…

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.