Chhattisgarh Naxal Encounter : 1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा
Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की टीम ने अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में 1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है. इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 20,000 से ज्यादा जवान शामिल हैं.
निशाने पर 1000 नक्सली
इंटेलिजेंस की माने तो नक्सलियों के पास पर्याप्त राशन पानी नहीं है। अगर है भी तो वो कुछ ही दिन चलेगा। तीनों राज्यों की फोर्स चारों तरफ से पहाड़ को घेर रखी है। अगर वे नीचे आए या फिर किसी भी राज्य की तरफ मूवमेंट किए तो उनका एनकाउंटर होना निश्चित है।इस इलाके में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2, समेत अन्य कंपनियां सक्रिय हैं। टॉप लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत आंध्र-तेलंगाना-महाराष्ट्र के सेंट्रल कमेटी, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर), संगठन सचिव जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली भी यहां मौजूद हैं।
फोर्स के सामने ये चुनौती
उस पूरे इलाके में पहाड़ियों की अलग-अलग श्रृंखला है। यहां की भौगोलिक स्थिति से नक्सली बखूबी वाकिफ हैं। लेकिन फोर्स को नक्सलियों के ठिकाने तक पहुंचने, पहाड़ चढ़ने में थोड़ी चुनौती है। क्योंकि पहाड़ की चोटी पर नक्सलियों का डेरा है। ऊपर बैठे नक्सली बड़ी आसानी से नीचे टारगेट लगा सकते हैं। लेकिन, नीचे फोर्स को थोड़ी कठिनाई हो सकती है।
चारों तरफ बिछा रखा है बारूद
कुछ दिन पहले तेलंगाना कैडर के नक्सली शांता ने एक प्रेस नोट जारी किया था। जिसमें लिखा था कि कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों ने सैकड़ों बम बिछा रखे हैं। पहाड़ी के चारों तरफ बारूद है। इसलिए किसी भी ग्रामीण को इस इलाके में न आने की हिदायत दी थी।
वहीं नक्सलियों को कहीं न कहीं इस बात की भनक पहले ही लग गई थी कि फोर्स यहां बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करने वाली है। इसलिए नक्सलियों ने भी पहले से ही तैयारी कर रखी है। और IED प्लांट कर ग्रामीणों को सचेत करना उनकी प्लानिंग का एक हिस्सा है।
ड्रोन और हेलीकॉप्टर से नजर
इस पूरे इलाके में फोर्स के करीब 2 से 3 हेलीकॉप्टर घूम रहे हैं। वहीं दर्जनों ड्रोन से इलाके की निगरानी रखी जा रही है। वहीं पहाड़ियों की कुछ श्रृंखला ऐसी है जो 40 से 50 मीटर खड़ी है। यहां छिपने के लिए नक्सलियों ने दर्जनों बंकर बना रखे हैं। भारी भारी मात्रा में असला-बारूद है।
विजय शर्मा कर रहे मॉनिटरिंग
बताया जा रहा है कि पूरे ऑपरेशन की छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा मॉनिटरिंग कर रहे हैं। IG से एक-एक मूवमेंट की जानकारियां ले रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा और DGP के साथ लगातार संपर्क में हैं। यहां की सारी रिपोर्ट केंद्र सरकार तक पहुंच रही है।
Raed More:- Pahalgam Attack: सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार बताएगी प्लान
Click this:- Download Our News App For Latest Update and “Follow” whatsapp channel
