Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Murder News: जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत!
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Chhattisgarh Murder News: जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत!

Hema Gupta February 6, 2026

Chhattisgarh Murder News: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है, एक भतीजे ने टंगिया से अपने चाचा की हत्या कर दी। उसने उनके शरीर के कई हिस्सों में वॉर किया। इस घटना के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दंतेवाड़ा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

3 फरवरी को की थी हत्या

जानकारी के अनुसार, युवक ने इस घटना को 3 फरवरी 2026 को अंजाम दिया। उसने पहले हत्या का प्लान बनाया और मौका मिलते ही टंगिए से चाचा पर वॉर कर दिया। चाचा पर कई बार टंगिए से हमला कर मार डाला।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय कोसा मंडावी के रूप में की गई है। आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को चाचा पर शक था कि- उसकी मां सुकड़ी मंडावी पर उसके चाचा ने जादू-टोना किया था, इस वजह से उसकी मां की मौत हो गई।

ऐसे हुआ खुलासा?

मंगलवार के दिन पुलिस को किसी ने सूचना दी कि – ग्राम पोदुम- 2 के गोटखुटापारा में कोसा मंडावी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव आंगन में खून में लथपथ पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि भतीजा मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना की वजह से हुई है। तो मां की मौत का बदला लेने के लिए चाचा को मौत के घाट उतार दिया।

जंगल में छिपा था आरोपी

केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। 4 फरवरी को आरोपी का पता चला की वो ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया और खून से सना हाफ नेकर जब्त किया गया है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market AI Impact: AI की नई चाल से शेयर बाजार में खलबली, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
Next: पैतृक गांव पंचूर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी,अपनी स्कूल का भी करेंगे दौरा

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.