Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Chhattisgarh Monsoon Session 2025: विधानसभा मानसून सत्र का आगाज
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Monsoon Session 2025: विधानसभा मानसून सत्र का आगाज

Narendra Singh July 14, 2025

विपक्ष के सरकार पर तीखा हमला

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2025 सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। सत्र की शुरुआत पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि देकर की गई। पक्ष और विपक्ष दोनों ने इन नेताओं के निधन को “अपूरणीय क्षति” बताया।

विपक्ष का तीखा रुख

सत्र से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस विधायकों की राजीव भवन में बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह सत्र बहुत ही कम समय के लिए बुलाया गया है, जिससे कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाएगी। कांग्रेस ने पहले ही दिन खाद और बीज की कमी, किसानों की समस्याओं और शराब घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया।

महंत ने कहा, “हम सरकार से पूछेंगे कि किसानों को खाद और बीज क्यों नहीं मिल रहा? रेत माफिया खुलेआम कानून तोड़ रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस विधायकों को सदन में ‘मोटी लाठी‘ लेकर जाना पड़ेगा, ताकि आवाज़ को दबाया न जा सके।”

उठेंगे ये अहम मुद्दे

कांग्रेस ने मानसून सत्र में कई जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की रणनीति बनाई है:

रेत का अवैध खनन और गोलीकांड

बिजली दरों में बढ़ोतरी

स्कूलों का युक्तियुक्तकरण

नकली शराब की बिक्री

बेरोजगारी और युवा हताशा

गरीबों के मकान गिराने का मुद्दा

शराब दुकानों का अचानक खोला जाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस न केवल सदन में बल्कि सड़क पर भी जनता की आवाज़ बनेगी।

सत्तापक्ष की तैयारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी है। सरकार पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस की राजनीति अब खत्म हो चुकी है।”

उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में कांग्रेस की भूमिका, और अन्य वित्तीय अनियमितताओं को सदन में उजागर किया जाएगा।

विधायकों ने लगाए 996 सवाल

इस बार के मानसून सत्र में कुल 996 सवाल लगाए गए हैं। इससे यह साफ है कि सत्र में कई तीखी बहसें और गंभीर मुद्दों पर चर्चा देखने को मिल सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 18 महीने पूरे कर चुकी भाजपा सरकार पर अब विपक्ष का रुख आक्रामक होगा। कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रावण सोमवार पर महाकाल का अलौकिक श्रृंगार
Next: ENG vs IND Lords Test: भारत जीत से 143 रन दूर, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने रचा इतिहास!

Related Stories

Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • मोहन कैबिनेट संपन्न,नागलवाड़ी से किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.