राखी बांधने 20 हजार महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो सामने आया है. जिसमे रक्षाबंधन से पहले राखी बांधने बहनों की भीड़ लग गई। कई बहनों ने राकेश सेन को कई बहनों ने घेर लिया। किसी ने राखी पहनाई किसी ने मिठाई खिलाई. कोई तिलक लगा रहा है. कोई नारियल दे रहा.
विधायक ने खुद कहा खान सर का रिकॉर्ड टूट गया
विधायक रिकेश सेन ने मंच से कहा कि आज खान सर का रिकॉर्ड टूट गया, क्योंकि इस राखी महोत्सव आयोजन में 20 हजार बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से लगभग 7000 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं।
गिफ्ट में मिले 10-10 हजार के चेक
बहनों को गिफ्ट में विधायक ने 10-10 हजार के चेक दिए। बता दें कि बहनों को दी जाने वाली उपहार की राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से जा रही है। जिसके लिए 7 महीने पहले आवेदन किया गया था।
लोकांगन परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम
भिलाई के लोकांगन परिसर में भव्य राखी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और बहनें शामिल हुईं। विधायक रिकेश ने कहा कि एक विधायक केवल सड़क और नाली बनाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता विशेषकर बहनों से पारिवारिक संबंध भी रखता है।कार्यक्रम में अनेक महिलाओं को 10-10 हजार रुपए के चेक राखी उपहार के रूप में दिए गए, वहीं कई महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से 2-3 हजार रुपए के चेक देकर भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी राशि
बहनों को दी जाने वाली राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी गई है। जिसके लिए 7 महीने पहले आवेदन किया गया था। इनमें उन महिलाओं को राशि दी गई जो बीमारी से परेशान है, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।विधायक ने स्पष्ट किया कि हर महिला को कुछ न कुछ गिफ्ट अवश्य दिया जाएगा, जिससे किसी को खाली हाथ न लौटना पड़े।
Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी
Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….
