Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब “सीएम साय”
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब “सीएम साय”

Narendra Singh November 8, 2025

chhattisgarh technology innovation hub: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब बनेगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर आज हमारे आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जो मोबाइल, सैटेलाइट, रक्षा प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा है। ऐसे में ‘मेक इन सिलिकॉन’ जैसी पहल भारत की चिप क्रांति को नई दिशा देने में सहायक होगी।

‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी के शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने यह बात डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि यह संस्थान तकनीकी शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

देश की तकनीकी को मिलेगी नई ऊंचाई

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सेमीकंडक्टर और औद्योगिक क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह संगोष्ठी महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका नवाचार और संकल्प भारत की तकनीकी पहचान को नई ऊंचाई देगा। इस अवसर पर आईआईटी इंदौर, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के शिक्षाविद एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

सेमीकंडक्टर के लिए खास

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक ढांचा, निरंतर बिजली आपूर्ति और तकनीकी विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस

साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ के अनुरूप होगा और अब सरकार इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर भी ध्यान दे रही है। नया रायपुर आईटी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है, और सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

युवाओं के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह मिशन न केवल बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS :बस्तर में NIA की बड़ी कार्रवाई, दंतेवाड़ा- सुकमा समेत 12 ठिकानों पर NIA ने छापामारा
Next: Samantha Raj Nidimoru Dating: क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा? सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल…

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.