Chhattisgarh rangoli: बालोद, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 2 नवंबर को आयोजित रजत राज्योत्सव का शुभारंभ भव्य और रंगारंग तरीके से किया गया। राज्योत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण इस बार छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रंगोली रही, जिसे नवचेतना फाउंडेशन, कलंगपुर की टीम ने तैयार किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाडा ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेडियम में उपस्थित अतिथि और आमजन रंगोली की भव्यता और कलात्मकता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रंगोली
रंगोली के चारों ओर सैकड़ों बालिकाओं और कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरे समारोह का माहौल और भी जीवंत हो गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की संस्कृति, लोककला और परंपराओं का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। दर्शकों ने इस सांस्कृतिक प्रदर्शन की जमकर सराहना की और कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का आनंद लिया।
नवचेतना फाउंडेशन ने तैयार की रंगोली
नवचेतना फाउंडेशन, कलंगपुर ने यह रंगोली इस वर्ष राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तैयार की थी। आयोजन समिति के अनुसार, रंगोली और नृत्य प्रस्तुति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना और लोगों में राज्य प्रेम को बढ़ावा देना था।
Read More:- कभी थक कर हार गए हो: ये सच्ची कहानी आपके दिल को छू लेगी…
