Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Taruna Samariya November 11, 2025

Chhattisgarh Maharashtra border Naxal encounter : बीजापुर और गढ़चिरौली के नेशनल पार्क इलाके में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिससे दोनों ओर से फायरिंग लगातार चल रही है।

कई नक्सली ढेर हुए

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इलाके में सर्च अभियान चल रहा है। जवानों ने खासतौर पर एक बड़े नक्सली लीडर को आक्रामक कार्रवाई के तहत घेर रखा है।

READ MORE :पुलिस को मिली बड़ी सफलता,60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्जीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Maharashtra border Naxal encounter :सुरक्षा बल की रणनीति और प्रतिक्रिया

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की बड़ी मूवमेंट की सूचना मिलने पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा बल मुठभेड़ को नियंत्रित करने और नक्सली प्रभावित इलाके में शांति बहाल करने के लिए सभी संसाधन लगा रहे हैं।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़

इससे पहले कुछ समय पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए थे। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी से हुई थी। इस दौरान जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए थे।

क्षेत्र की संवेदनशीलता

यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों वाला है, जो नक्सलियों के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। इस सीमा क्षेत्र में नक्सली सक्रिय रहते हैं और कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ पूरी कठोरता से कार्रवाई कर रहे हैं। इस ऑपरेशन का उद्देश्य नक्सली गुटों को कमजोर करना और क्षेत्र में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। और जल्द ही इलाके में स्थिरता आएगी।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 40 लोग गिरफ्तार, मस्जिदों में की जा रही जांच
Next: Sleeping Mistake in Winter: स्वेटर और मोजे पहनकर सोना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत!

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.