Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Korba:वाटरफॉल में फंसे 5 युवक-युवतियों का रेस्क्यू
  • छत्तीसगढ़

Korba:वाटरफॉल में फंसे 5 युवक-युवतियों का रेस्क्यू

Narendra Singh July 8, 2025

chhattisgarh heavy rainfall korba waterfall rescue: भारी बारिश से छत्तीसगढ़ के कई जिले जलमग्न

chhattisgarh heavy rainfall korba waterfall rescue: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी है। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बलौदाबाजार में खेत जलमग्न हो गए हैं, जबकि बिलासपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, कोरबा जिले में देवप्रहरी वाटरफॉल में फंसे पांच युवक-युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सेल्फी पॉइंट पर अचानक बढ़ा जलस्तर

सोमवार शाम को कोरबा के देवप्रहरी वाटरफॉल में तीन लड़कियां और दो लड़के घूमने गए थे। सभी लोग सेल्फी पॉइंट पर मौजूद थे, तभी अचानक वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ गया। पानी का बहाव तेज होते ही पांचों फंस गए और चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने रात तक चले अभियान के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायपुर, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, मुंगेली समेत 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। बीजापुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। सरगुजा संभाग के छह जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

बिलासपुर में जलभराव
बिलासपुर में जलभराव

बिलासपुर और बलौदाबाजार में जलभराव

सोमवार को लगातार बारिश की वजह से बिलासपुर के कई इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर नालियों का पानी बहने लगा, जिससे आवागमन बाधित हुआ। वहीं, बलौदाबाजार में खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

प्रदेश में अब तक 291.9 मिमी बारिश

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 7 जुलाई शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ में औसतन 291.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 447.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि बेमेतरा में अब तक मात्र 113.7 मिमी वर्षा हुई है।

राजनांदगांव में सामान्य से 60% कम बारिश

राजनांदगांव जिले में अब तक केवल 94 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 60% कम है। यहां औसतन 214 मिमी वर्षा होनी थी। कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसल की बुवाई पर पड़ा है। जिले में अभी तक केवल 55% क्षेत्र में ही धान की बुवाई हो पाई है। हालांकि, रविवार रात और सोमवार को हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है।

Watch Now :- “हमीरपुर में थाली-डमरू से मांगी सड़क: वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने घेरा योगी सरकार को!”

Read:- AI की मदद से पुरुष बना पिता: 18 साल बाद संतान सुख

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में कैबिनेट फैसले 2025: नई डोमिसाइल नीति महिलाओं, दिव्यांगों और किसानों को फायदा
Next: cabinet-meeting: मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.