Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • GST benefits: छत्तीसगढ़ GST सुधार, CM साय बोले-‘नए क्रांतिकारी युग की शुरुआत’
  • छत्तीसगढ़

GST benefits: छत्तीसगढ़ GST सुधार, CM साय बोले-‘नए क्रांतिकारी युग की शुरुआत’

Narendra Singh September 13, 2025

किसानों और आम जनता के लिए बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णणुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है. आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं.

GST किसानों और आम जनता के लिए बड़ी राहत-सीएम

साय ने कहा कि इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे. मां शक्ति की अराधना के पावन पर्व ‘नवरात्रि’ से लागू होने वाले यह नए प्रावधान देश को आर्थिक रूप से और शक्तिशाली बनाएंगे.

कांग्रेस के समय 17 प्रकार के टैक्स-सीएम

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 101 वें संविधान संशोधन द्वारा 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे. प्रत्यक्ष कर की बातें करें तो आयकर की दर तो एक समय अधिकतम 97.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया. अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है.

‘90 फीसदी सामान सस्ते हुए’

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं जैसे तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन से लेकर ट्रैक्टर व उसके कलपुर्जे व अन्य कृषि उपकरण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुओं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल उत्पादों को किफायती बनाया गया है. जीएसटी कम होने का लाभ वस्त्र उद्योग को विशेष रूप से निर्यात के लिए होगा.

‘हर परिवार को कम से कम 50 हजार की बचत’

एक परिवार जो अपने जीवन यापन के लिए 3 से 3.5 लाख प्रत्येक वर्ष खर्च करता है, उन्हें काम से कम इतना लाभ मिलेगा. इसी तरह यह सुधार कृषि क्षेत्र के लिए वरदान जैसा है. ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर में अलग-अलग तरह के जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत की गई है. यह किसान के लिए लागत सक्षम कृषि में सहायक होगी. जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों पर जीएसटी दर घटाई गई है.

छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश-सीएम

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है. यहां की 80 फीसदी आबादी कृषि करती है.जीएसटी की छूट से 25 हजार से 63 हजार तक की बचत केवल एक ट्रैक्टर की खरीदी पर होगी. 9 लाख रु के ट्रैक्टर पर 65 हजार की बचत 35 HP के ट्रैक्टर जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 80 हजार होती थी इस पर 41 हजार रु कम देने होंगे. एक किसान के लिए ये रकम बचना बहुत ज्यादा मायने रखती है. देश भर में एक वर्ष में लगभग 9 लाख ट्रैक्टर बिकते हैं, जिसमें किसानों को सीधे 6 हजार करोड़ की बचत होगी.

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा प्रदेश अभिनंदन कर रहा-सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि….

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में बनी यह कौंसिल लोकतंत्रिक संघवाद का एक बेहतरीन मॉडल है. छत्तीसगढ़ से पदेन सदस्य के रूप में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने भी इस सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

उन्होंने कहा कि….

नया जीएसटी सुधार वास्तव में एक नए क्रांतिकारी आर्थिक युग का सूत्रपात है. इस सुधार से सबसे अधिक लाभान्वित हमारे देश के गरीब और मध्य वर्ग के लोग होंगे. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक नए सुनहरे युग में प्रवेश करने जैसा है. किसानों को अधिक सक्षम और देश में रोजी-रोजगार के आधिकाधिक अवसर उपलब्ध होने से प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाली इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी का पूरा प्रदेश अभिनंदन कर रहा है.

Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेशः बिलासपुर में फटा बादल, मंडी में जमीन खिसकी
Next: भारत: बढ़ते कद से डरते हैं कुछ देश, भागवत बोले – टैरिफ लगाना सिर्फ भय की राजनीति 

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.