Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh IAS: छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh IAS: छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

Narendra Singh August 6, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में 10 सीनियर IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है.

इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नई तैनाती का आदेश जारी किया है. इसमें कई प्रमुख विभागों में आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव सीनियर आईएएस रीना बाबा साहब कंगाले को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कुछ को अतिरिक्त प्रभार

इसी तरह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव अविनाश चंपावत की सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के रूप में स्थायी रूप से नियुक्ति की गई है. साथ ही जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उनके पास राहत एवं पुनर्वास आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार है.

कोष एवं लेखा अभिलेख के संचालक रितेश कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के पद पर अस्थाई रूप से तैनाती की गई है. उनके पास पहले से ही संचालक पेंशन पंजीयन फार्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार है.

छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन आधिकारी प्रभात मलिक को संयुक्त सचिव सुशासन एवं अभिशरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. अब उनके पास इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी चिप्स रायपुर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव, उद्योग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गति शिफ्ट परियोजना के संचालक की जिम्मेदारी बची है.

रवि मित्तल आयुक्त जनसंपर्क तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद को स्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर तैनात किया गया है.

जयश्री जैन को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण एवं आजीविका मिशन और अतिरिक्त प्रभार संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर पर्यंत उप सचिव एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है.

दीपक कुमार अग्रवाल नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

पद्मिनी भोई साहू को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर को स्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक कोष एवं लेखा के पद पर तैनात किया गया है.

हिना अनिमेष नेम को उपसचिव राज भवन रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के पद पर पदस्थ किया गया है.

अश्वनी देवांगन उपसचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा – 200 लोग लापता….

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Theft In Former Deputy CM TS Singhdeo’s Residence: TS सिंहदेव के घर में चोरी, कोठीघर से चोर ले गए ये खास चीज
Next: RakhiCelebration: छत्तीसगढ़ के इस MLA ने तोड़ा खान सर का रिकॉर्ड !

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.